मार्च के महीने इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मार्च के महीने में कई बड़े ग्रहो का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मार्च के महीने में कई बड़े ग्रहो का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का मानवीय जीवन पर पूरा प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि- मास के प्रारंभ में मन अशांत रहेगा।आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव तो रहेगा, परंतु कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। फल स्वरूप मेहनत अधिक करनी होगी। रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति भी सचेत रहें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि- मन अशांत रहेगा। कारोबार में मेहनत भी अधिक रहेगी। परंतु स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। 15 मार्च से धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। 

कुंभ राशि- मन परेशान हो सकता है। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। 

calender
05 March 2022, 05:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो