Bhanu Saptami 2025: हर महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन सूर्य देव का अवतरण हुआ था. इसलिए इस दिन को सूर्य उपासना के लिए बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन व्रत और पूजा का खास महत्व है, जिससे जीवन में उन्नति, सेहत और सफलता का आशीर्वाद मिलता है.
इस साल 2025 में भानु सप्तमी 20 अप्रैल को पड़ रही है. इस दिन चंद्र देव मकर राशि में गोचर करेंगे, जो ज्योतिषीय नजरिए से बहुत खास घटना है. अभी चंद्र देव वृश्चिक राशि में हैं और 20 अप्रैल की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर वो मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर से गुरु (बृहस्पति) और चंद्रमा की युति बनेगी, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा. यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है और इससे कुछ खास राशियों की किस्मत खुल सकती है.
इस बार मकर और कुंभ राशि वालों को गजकेसरी योग का सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है. आइए जानते हैं इन दोनों राशियों के लिए क्या-क्या खुशखबरियां हैं:
मकर राशि (Capricorn): करियर में उछाल, रिश्तों में मिठास
कुंभ राशि (Aquarius): आर्थिक फायदा और नए मौके
इस भानु सप्तमी पर न केवल सूर्य देव की उपासना का महत्व है, बल्कि ग्रहों की चाल भी दो राशियों के लिए राजयोग लेकर आई है. अगर आप मकर या कुंभ राशि से हैं, तो यह समय आपके लिए सुनहरा मौका है. इस दिन सूर्य देव की पूजा, व्रत और दान करके आप इन शुभ योगों का पूरा लाभ ले सकते हैं.
Disclaimer: यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अंतिम सत्य न मानें, किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. First Updated : Saturday, 19 April 2025