गुरु गोचर से इन राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, धन-दौलत और तरक्की के योग
बृहस्पति का उच्च राशि में जाना बहुत शुभ माना जाता है और यह जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है. वर्तमान में शनि मीन राशि में है जिससे कुंभ, मीन और मेष राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पड़ रहा है.

नई दिल्ली: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की गति को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है खासकर जब बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर रहा हो. बृहस्पति का उच्च राशि में जाना बहुत शुभ माना जाता है और यह जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है. वर्तमान में शनि मीन राशि में है जिससे कुंभ, मीन और मेष राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पड़ रहा है. अब बृहस्पति का यह गोचर इन तीन राशियों के लिए क्या लेकर आएगा आइए इसे समझते हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए बृहस्पति का यह गोचर मध्यम फल देने वाला होगा. करियर के मामले में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को काम में फायदा होगा. प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं. लेकिन आपको सावधान रहने की जरूरत है. गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं और आपको पुरानी बीमारी, कोर्ट-कचहरी के मामलों या कर्ज की समस्या में फंसाया जा सकता है। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें.
मीन राशि
मीन राशि के लोग इस समय शनि की साढ़ेसाती के सबसे कठिन चरण से गुजर रहे हैं. बृहस्पति का पांचवें भाव से गोचर आपके लिए संजीवनी का काम करेगा. पिछले समय से आप जिन परेशानियों और मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं उनसे मुक्ति मिलने का समय आ गया है. आपकी आय बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
नया घर या वाहन खरीदने के योग
नया घर या वाहन खरीदने के योग हैं. विदेशी व्यापार करने वालों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा. लेकिन सेहत को लेकर लापरवाह न हों खासकर पैरों में दर्द या हड्डियों की समस्या आपको परेशान कर सकती है। बृहस्पति का यह गोचर आपके जीवन में खुशियां लाएगा.
मेष राशि
मेष राशि के लोगों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है जिससे वे मानसिक तनाव, बीमारी और ज्यादा खर्चों से जूझ रहे हैं. बृहस्पति का गोचर आपकी कुंडली के चौथे भाव में होगा जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. आपको अचानक धन लाभ हो सकता है.
रुका हुआ सपना हो सकता है पूरा
आपका लंबे समय से रुका हुआ सपना पूरा हो सकता है जैसे कि घर या वाहन खरीदना. जो लोग बीमारियों और परेशानियों से जूझ रहे हैं उन्हें अब राहत मिलेगी. लेकिन अभी भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें और स्वास्थ्य की अनदेखी न करें.


