महाकुंभ 2025 की शुरुआत से ही आस्था के प्रति अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. जहां देश-विदेश से लोग संगम की रेती पर आकर आध्यातम की खोज कर रहे हैं. इस कड़ी में एक दिल को छूने वाला नजारा देखने को मिला जब इटली से आए महिला प्रतिनिधिमंडल ने त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रामायण, शिव तांडव और कई भजनों का पाठ किया. इस भक्तिमय दृश्य ने सभी को भावुक कर दिया और सीएम योगी भी इस भक्ति से अभिभूत हो गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
इटली से आए इस प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय संस्कृति से गहरा प्रभाव महसूस किया है. उन्होंने सीएम योगी के सामने रामायण की चौपाई और शिव तांडव स्तोत्र का पाठ किया, जिससे यह साबित हुआ कि भारतीय संस्कृति दुनिया के हर कोने में लोगों को जोड़ सकती है. इन महिलाओं ने बताया कि भारतीय संस्कृति उन्हें बहुत पसंद है और वे इससे प्रेरित हैं.
हर साल महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोग आते हैं और इस बार विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है. विदेशी पर्यटक भारतीय संस्कृति और धर्म के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं और आध्यातम की खोज करते हुए भारत भूमि तक पहुंचते हैं. First Updated : Sunday, 19 January 2025