Dhanteras 2023 : धनतेरस पर जातक अपनी राशियों के अनुसार करें खरीदारी, धन की होगी बारिश

Dhanteras Shopping Tips : धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबरे की पूजा की जाती है. इस दिन सोने-चांदी के गहने, वाहन, नए कपड़े, जैसे कई चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है.

calender

Dhanteras Shopping : धनतेरस हिन्दुओं का प्रसिद्ध पर्व है. इस त्योहार पर नई-नई चीजें खरीदी जाती है. प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस पर्व मनाया जाता है. इस साल शुक्रवार 10 नंवबर को यानी कल पावन त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबरे की पूजा की जाती है. इस दिन सोने-चांदी के गहने, वाहन, नए कपड़े, जैसे कई चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है. आज हम आपको राशि के अनुसार कौन-सी चीजें खरीदनी है इसके बारे में बताएंगे.

धनतेरस पर खरीदें ये वस्तुएं

मेष राशि- इस राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के गहने, सिक्का और बर्तन खरीदने चाहिए. सोने-पीतल की वस्तु भी खरीदी जा सकती है.

वृषभ राशि- धनतेरस पर चांदी की खरीदारी करना शुभ होगा.

मिथुन राशि- कल मिथुन राशि के जातकों को कांसे के बर्तन और सोना खरीदना शुभ होगा.

कर्क राशि- इस राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी की ज्वेलरी, चांदी के लक्ष्मी-गणेश आदि खरीदना चाहिए.

सिंह राशि- इस राशि के लोगों को धनतेरस पर सोना और माणिक्य रत्न खरीदना अच्छा होगा.

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को कल कांसे के बर्तन, पन्न या मोती खरीद सकते हैं. या फिर मोती की माला भी खरीदी जा सकती है.

तुला राशि- धनतेरस पर चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ होगा.

वृश्चिक राशि- जातकों को तांबे के बर्तन और चांदी के गहने खरीदना शुभ होगा.

धनु राशि- धनतेरस पर धनु राशि के जातकों को सोने की ज्वेलरी, सिक्के और पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए.

मकर राशि- जातकों के लिए स्टील के बर्तन या फिर वाहन खरीदना अच्छा होगा.

कुंभ राशि- इस राशि के जातकों को धनतेरस पर सोने-चांदी की चीजें या वाहन खरीद चाहिए.

मीन राशि- इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर सोने या पीतल की चीजें खरीदना अच्छा होगा.

First Updated : Thursday, 09 November 2023