Dhanteras 2025: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. यह दिन भगवान धनवंतरि को समर्पित माना जाता है और इस दिन विशेष रूप से सोना-चांदी, बर्तन, वाहन और नई वस्तुएं खरीदने की परंपरा है. मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं घर-परिवार में सुख, समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि करती हैं.
इस साल धनतेरस का पावन पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी जैसी बहुमूल्य वस्तुएं खरीदने से धन में 13 गुना वृद्धि होती है. हालांकि, व्यस्त जीवनशैली के चलते हर कोई धनतेरस के दिन खरीदारी नहीं कर पाता. ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि अक्टूबर महीने में धनतेरस से पहले भी कई शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं, जिनमें वाहन, सोना-चांदी, प्रॉपर्टी और अन्य आवश्यक सामान खरीदा जा सकता है.
अक्टूबर माह में धनतेरस से पहले कुल 5 विशेष शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे, जिनमें सोना-चांदी, गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक सामान या घर की अन्य आवश्यक वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं. ये रहे वे दिन और समय-
5 अक्टूबर: सुबह 6:16 बजे से रात 8:01 बजे तक
10 अक्टूबर: शाम 7:38 बजे से रात तक
12 अक्टूबर: सुबह 6:20 बजे से दोपहर 1:36 बजे तक
13 अक्टूबर: दोपहर 12:26 बजे से शुरू होकर पूरे दिन
15 अक्टूबर: सुबह 10:33 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
धनतेरस से पहले अक्टूबर में मकान, जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने के भी शुभ अवसर रहेंगे. खासकर 16 और 17 अक्टूबर को प्रॉपर्टी निवेश के लिए बेहद उत्तम समय माना जा रहा है.
16 अक्टूबर: सुबह 6:22 बजे से पूरे दिन
17 अक्टूबर: सुबह 6:23 बजे से पूरे दिन
अगर कोई धनतेरस या उससे पहले प्रॉपर्टी खरीदने से चूक जाए, तो त्योहार के बाद भी दो अबूझ मुहूर्त उपलब्ध होंगे. इन दिनों में भी संपत्ति या मूल्यवान वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं.
23 अक्टूबर: सुबह 6:26 बजे से पूरे दिन
24 अक्टूबर: सुबह 6:27 बजे से पूरे दिन
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषय गणनाओं पर आधारित है. JBT यहां दी गई जानकारी की किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करता है. First Updated : Saturday, 04 October 2025