महाशिवरात्रि से रंगों की होली तक: फाल्गुन मास के सभी प्रमुख व्रत और पर्व, जानें पूरी डेट्स लिस्ट

हिंदू कैलेंडर में फाल्गुन महीना साल का आखिरी और सबसे खास महीना माना जाता है. सनातन धर्म में इसकी अपनी अलग ही रौनक है. इस महीने रंग-बिरंगे त्योहार और सख्त व्रत मनाए जाते हैं. खासकर भगवान श्रीकृष्ण और महादेव की भक्ति का यह सुनहरा समय होता है. चलिए, जानते हैं फाल्गुन के सभी प्रमुख व्रत और पर्वों की लिस्ट.

calender

नई दिल्ली: फाल्गुन माह के आगमन के साथ ही देशभर में होली और महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख पर्वों को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच जाता है. यह महीना भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है. फाल्गुन में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ते हैं, जिनका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यंत गहरा है.

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन माह की शुरुआत 02 फरवरी से हो रही है, जबकि इसका समापन 03 मार्च को होगा. इसके अगले दिन यानी 04 मार्च से चैत्र माह आरंभ होगा. ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि फाल्गुन माह में किस तिथि को कौन-सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा.

फाल्गुन माह 2026: शुरुआत और समापन तिथि

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास 02 फरवरी 2026 से आरंभ होकर 03 मार्च 2026 तक रहेगा. इस पूरे माह में व्रत, उपवास और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व बताया गया है.

फाल्गुन माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची

02 फरवरी – फाल्गुन माह की शुरुआत
05 फरवरी – द्विजप्रिय संकष्टी
07 फरवरी – यशोदा जयंती
08 फरवरी – भानु सप्तमी, शबरी जयंती
09 फरवरी – जानकी जयंती, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
13 फरवरी – कृष्ण भीष्म द्वादशी, कुंभ संक्रांति, विजया एकादशी
14 फरवरी – शनि त्रयोदशी, शनि प्रदोष व्रत
15 फरवरी – महाशिवरात्रि
17 फरवरी – सूर्य ग्रहण, फाल्गुन अमावस्या
19 फरवरी – फुलेरा दूज
21 फरवरी – ढुंढिराज चतुर्थी
22 फरवरी – स्कंद षष्ठी
23 फरवरी – मासिक कार्तिगाई
24 फरवरी – होलाष्टक आरंभ, मासिक दुर्गाष्टमी
25 फरवरी – रोहिणी व्रत
27 फरवरी – आमलकी एकादशी
01 मार्च – रवि प्रदोष व्रत
03 मार्च – होलिका दहन
04 मार्च – होली

महाशिवरात्रि 2026: तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

  • वैदिक पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा.

  • फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि की शुरुआत: 15 फरवरी, शाम 05:34 बजे

  • चतुर्दशी तिथि का समापन: 16 फरवरी, शाम 06:04 बजे

  • महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05:54 बजे से रात 09:03 बजे तक

  • होलिका दहन और होली 2026: तिथि और समय

  • फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत: 02 मार्च, शाम 05:55 बजे

  • फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का समापन: 03 मार्च, शाम 05:07 बजे

वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 04 मार्च 2026 को रंगों का पर्व होली पूरे देश में मनाया जाएगा. First Updated : Sunday, 25 January 2026