भक्ति और ज्ञान से भरपूर, यहां देखें ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले हिंदू त्योहारों का मासिक कैलेंडर
मई महीने में बुद्ध पूर्णिमा, नारद जयंती, वट सावित्री व्रत, गंगा दशहरा जैसे कई शुभ अवसर मनाएं जाएंगे, जिनका हिन्दू धर्म में काफी महत्व होता है.

मई का महीना शुरू हो चुका है, जिसे हिन्दू कैलेंडर में ज्येष्ठ का महीना भी कहा जाता है. एक तरह जहां इस महीने में चिलचिलाती गर्मी देखने को मिलती है. वहीं दूसरी ओर यह महीना भक्ति, ज्ञान और नई शुरुआत का महीना भी कहा जाता है. बता दें, मई महीने में बुद्ध पूर्णिमा, नारद जयंती, वट सावित्री व्रत, गंगा दशहरा जैसे कई शुभ अवसर मनाएं जाएंगे, जिनका हिन्दू धर्म में काफी महत्व होता है. लेकिन पूरी कैलेंडर देखने से पहले चलिए जानते है इन त्यौहारों के क्या महत्व है.
बुद्ध पूर्णिमा: इस शुभ दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था, जिसे लोग गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में मानते है.
नारद जयंती: यह दिन नारद मुनि के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
वट सावित्री व्रत: यह शुभ दिन हिंदू धर्म की शादीशुदा महिलाओं द्वारा मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं पतियों के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए उपवास रखती हैं।
गंगा दशहरा: इस पवित्र दिन पर, देवी गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थी, जिसे लोग जीवित देवी गंगा की जयंती के रूप में मानते है.
आइए नीचे दी गई तारीख और दिन के अनुसार देखें हिंदू त्योहारों की लिस्ट:
| तारीख | दिन | समारोह |
| 1 मई, 2026 | शुक्रवार | कूर्म जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, चंडिका जयंती, चित्रा पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा व्रत, वैशाख पूर्णिमा, अनवधान |
| 2 मई, 2026 | शनिवार | नारद जयंती, ज्येष्ठ आरंभ, इष्टी |
| 4 मई, 2026 | सोमवार | अग्नि नक्षत्र का प्रारंभ |
| 5 मई, 2026 | मंगलवार | एकदंत संकस्ती चतुर्थी |
| 9 मई, 2026 | बुधवार | कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी |
| 12 मई, 2026 | मंगलवार | हनुमान जयंती (तेलुगु) |
| 13 मई, 2026 | बुधवार | कृष्णपरशुराम द्वादशी, अपरा एकादशी |
| 14 मई, 2026 | गुरुवार | गुरु प्रदोष व्रत |
| 15 मई, 2026 | शुक्रवार | विरषभ संक्रांति, मासिक शिवरात्रि |
| 16 मई, 2026 | शनिवार | वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या, अनवधन, ज्येष्ठ अमावस्या |
| 17 मई, 2026 | रविवार | इष्टि, अधिक चंद्र दर्शन |
| 18 मई, 2026 | सोमवार | रोहिणी व्रत |
| 20 मई, 2026 | बुधवार | वरदा चतुर्थी |
| 21 मई, 2026 | गुरुवार | अधिका स्कंद, षष्ठी |
| 23 मई, 2026 | शनिवार | अधिका मासिक, दुर्गाष्टमी |
| 25 मई, 2026 | सोमवार | गंगा दशहरा |
| 27 मई, 2026 | बुधवार | पद्मिनी एकादशी, अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी |
| 28 मई, 2026 | गुरुवार | गुरु प्रदोष व्रत , अग्नि नक्षत्रम् समाप्त |
| 30 मई, 2026 | शनिवार | अधिक पूर्णिमा, व्रत वैकसी विशाकम |
| 31 मई, 2026 | रविवार | अनवधान ज्येष्ठ, अधिक पूर्णिमा |


