Nariyal ke Totke: वैशाख माह में नारियल के टोटके से होगी आर्थिक परेशानी दूर, माता लक्ष्मी का मिलेगा विशेष आशीर्वाद

हिंदू धर्म में वैशाख माह को सबसे उत्तम माह माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। वैशाख माह में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का बेहद खास मान जाता है। इन दिनों कुछ उपायों को करके माता लक्ष्मी को प्रसन्न करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है तो आइए माता लक्ष्मी को खुश करने के उपायों के बारे में जानते है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

7 अप्रैल से वैशाख माह की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू पंचांग में वैशाख माह का एक अलग महत्व है इस महीने में गंगा स्नान, जप- तप और दान पुन्य करने का महत्व है। शास्त्रों में वैशाख माह में विशेष कर श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने का विधान है। साथ ही इस महीनें में आप कुछ उपायों को करके माता लक्ष्मी को प्रसन्न भी कर सकते है तो आइए उन उपायों के बारें में जानते है।

नारियल का है विशेष महत्व

वैशाख माह बेहद खास होता है इस माह में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नारियल के कुछ उपायों को कर सकते है।

सनातन धर्म में किसी भी पूजा-पाठ में नारियल का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है। नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। कोई भी शुभ कार्य में नारियल का उपयोग वर्जित माना जाता है।

वैशाख माह में नारियल से जुड़े कुछ टोटके करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है जिससे धनधान होने का आशीर्वाद देती है। माना जाता है कि नारियल में त्रीदेवी का निवास होता है इसलिए इसका उपयोग पूजा पाठ या कोई भी शुभ कार्य में किया जाता है।

माता लक्ष्मी को श्री फल यानी नारियल बेहद प्रिय है। नारियल के टोटके से धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

नारियल से इन उपायों के करने से होगा धन संकट दूर

अगर आपके पास धन नहीं टिकता है तो वैशाख माह के शुक्रवार के दिन प्राता काल उठकर स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें उसके बाद माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें पूजा करने के दौरान जटा वाला नारियल साथ ही सफेद कपड़ा, दही, फूल, मिठाई माता को अर्पित करें। पूजा में माता लक्ष्मी को चढ़ाए गए नारियल को लाल रंग के कपड़े में लपेट कर ऐसी जगह पर रखें जहां कोई देख न सके। अगर आप ऐसा करते है तो आपको माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन संपत्ती की कमी नहीं होगी और आपके हाथ में हमेसा पैसा रहेगा।

अगर आपके घर में नकारात्मक उर्जा का वास है और इससे छुटकारा पाना चाहते है तो नारियल पर काजल का टिका लगाकर घर के कोने-कोने में घुमाए और बाद में इस नारियल को बहती हुई नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक उर्जा का नास होगा और घर में हमेशा सकारात्मक वातावरण रहेगा।

अगर आपके घर के सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम नहीं है तो आप नारियल के इस उपाय को कर सकते है। घर में सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए आप शनिवार के दिन नारियल के दो भाग करके इसमें चीनी भर दें उसके बाद इस नारियल को एकांत जगह पर ले जाकर जमीन के अंदर गाड़ दें। ऐसा करने से घर में प्रेम बना रहता है साथ ही कुंडली से राहु-केतु के दोष से भी छुटकारा मिलता है।

 वैशाख माह में अगर संभव हो तो अपने घर में नारियल का पेड़ अवश्य लगाएं। माना जाता है कि इससे घर में आरहे सभी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही कर्ज जैसी परेशानियों से भी मुक्ती मिल जाती है। नारियल क पेड़ को दक्षिण भारत में विशेष कर लगाए जाते

calender
11 April 2023, 05:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो