Parshuram Jayanti 2023: जानिए भगवान परशुराम से जुड़ी कुछ रोचक बातें

भगवान विष्णु के दशावतारों में से एक भगवान परशुराम जी की जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाई जाती है। इस दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानी शनिवार 22 अप्रैल 2023 को भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई जा रही है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

भगवान विष्णु के दशावतारों में से एक भगवान परशुराम जी की जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाई जाती है। इस दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानी शनिवार 22 अप्रैल 2023 को भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई जा रही है।

वैशाख मास की तृतीया तिथि के दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का अवतार हुआ था। इसलिए हर साल वैशाख मास की तृतीया तिथी यानी अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जंयती मनाई जाती हैं। भगवान परशुराम जी का कोध्र अवतार माना जाता हैं। पौराणिक कथाओं में भगवान परशुराम जी की कई ऐसी कथाओं का वर्णन मिलता है जिसमें यह मालूम होता है कि परशुरामजी अत्यंत आवेशित स्वाभाव के हैं। 


भगवान परशुराम जी त्रेता युग में एक भट्ट ब्राह्मण ऋषि के यहा जन्म लिए थे। जो विष्णु जी के छठे अवतार हैं। पौरोणिक वृत्तान्तों के अुसार उनका जन्म महर्षि भृगु के पुत्र महर्षि जमदग्नि द्वारा संपन्न पुत्रेष्टि यज्ञ से प्रसन्न देवराज इंद्र के वरदान स्वरूप प्रत्नी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को मध्य प्रदेश के इंदौर जिला में ग्राम मानपुर के जानापाव पर्वत में हुआ। महाभारत और विष्णुपुराण के अनुसार परशुराम जी का मूल नाम राम था। किंतु जब भगवान शिव ने उन्हें अपना परशु नामक अस्त्र प्रदान किया तभी से उनका नाम परशुराम हो गया। परशुरामजी कुल परंपरा के अनुसार ब्राह्मण हैं लेकिन इनका स्वभाव क्षत्रिय जैसा है। 

PM मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 'अक्षय तृतीया की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि दान-पुण्य और मांगलिक कार्य के शुभारंभ की परंपरा से जुड़ा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। इसके बाद पीएम मोदी ने परशुराम जयंती की बधाई दी है 'आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि उनकी कृपा से हर किसी का जीवन साहस, विद्या और विवेक से परिपूर्ण हो।

calender
22 April 2023, 12:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो