Shani Vakri 2023: सावधान! शनि महाराज चलेंगे अब उल्टी चाल, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

Shani Vakri 2023: शास्त्रों में शनि ग्रह को काफी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इसके साथ ही शनि की उल्टी चाल 17 जून 2023 से शुरू होगी और 17 अक्टूबर 2023 तक चलेगी।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • शास्त्रों में शनि ग्रह को काफी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इसके साथ ही शनि की उल्टी चाल 17 जून 2023 से शुरू होगी और 17 अक्टूबर 2023 तक चलेगी।

Shani Vakri 2023: शनि देव को न्याय के देवता माना जाता है। साथ ही कहा जाता है कि जो व्यक्ति भगवान शनि की उपासना करते हैं उनके जीवन में आने वाली अनेक प्रकार की समस्याएं दूर रहती हैं। वहीं 17 जून 2023 से उल्टी चाल चलने वाले हैं वह इस अवस्था में 17 अक्टूबर 2023 तक रहेंगे। माना जाता है कि जब शनि देव वक्री होते हैं तो उनकी शक्ति कमजोर हो जाती है और उनसे संबंधित कार्य लटक जाते हैं यही कारण है कि शनि के वक्री होने पर लोगों को धैर्य रखने और सोच-विचार करके अपने कार्यों को करने के लिए कहा जाता है। आपको बता दें कि शनि वक्री के दौरान कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनकी किस्मत खुल सकती है। आइए जानते हैं कि वह कौन-कौन सी राशियां है जिनकी किस्मत खुलेगी?

मेष राशि (Aries)

मेष राषि वालों के लिए व्यापार एवं व्यवसाय में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। इसके साथ ही आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी मेहनत के अनुसार आपको फल की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उन लोगों को काम के दौरान सफलताएं हासिल होगी। जो लोग जीवन में नए अवसर की तलाश कर रहे हैं उनका लिए यह समय शुभ होगा । धन लाभ होने के योग बन रहे हैं साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को बिजनेस में प्रोफिट मिलेगा। साथ ही जो लोग नौकारियां करते हैं उन्हें प्रमोशन मिलने का योग बन रहा है। इसके साथ ही कई समय से रोके हुए कार्य बनेंगे। खुद के मकान या प्लॉट लेने का सपना साकार हो सकता है।

calender
10 June 2023, 12:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो