हिन्दू धर्म से जुड़ी कुछ ख़ास मान्यताएं, जिनके पीछे का विज्ञान जानकर आप हो जायेंगे हैरान

हिन्दू धर्म की कुछ ऐसी मान्यताएं जिनका आज भी पालन किया जाता है, यह हमारी परम्पराओं का एक ख़ास हिस्सा बन चुकी हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में -

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • भारत में इन परम्पराओं को देख और जानकर हंसने वाले लोगों के लिए यह आर्टिक्ल पढ़ना बहस ही जरूरी है

भारत देश में जितने भी गांव, शहर और राज्य हैं, उतनी ही परम्पराएं भी हैं। परम्पराएं ऐसी की जिसे देख और जानकर हैरानी होती है। तो कुछ को देख हंसी भी आती है की आखिर ऐसी भी कोई परम्परा होती है भला? लेकिन भारत में इन परम्पराओं को देख और जानकर हंसने वाले लोगों के लिए यह आर्टिक्ल पढ़ना बहस ही जरूरी है, क्योंकि आज हम आपको इन हिन्दू परम्पराओं से जुड़ी कुछ ऐसी खास बातें बताने वाले हैं जिनको जानने के बाद आपकी सोच एकदम बदल जाएगी। तो आइए जानते हैं। 

मंदिर में घंटी क्यों बजाते हैं?

हिन्दू धर्म के अनुसार - हिन्दू धर्म के अनुसार ऐसा कहा जाता है की मंदिर में घंटी बजाने से ऐसा भगवान अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं, और यह एक सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। 

विज्ञान के अनुसार -  लेकिन वहीं यदि वैज्ञानिक तौर से कहा जाये तो मंदिर में लगी तांबे या पीतल की घंटी को बजाने से जो ध्वनि निकलती है वह हमारे आस - पास के सूक्ष्म बैक्टीरिया को मारती है और तो और हमारी शरीर की 7 इन्द्रियों को एक्टिव कर देती है। 

जमीन पर बैठकर भोजन करना 

हिन्दू धर्म के अनुसार - हिन्दू परम्पराओं के अनुसार यदि जमीन पर बैठकर आलथी - पालथी मारकर खाना न खाओ तो इससे पूर्वज नाराज़ हो सकते हैं, जिसको शुभ नहीं माना जाता। 

विज्ञान के अनुसार - वैज्ञानिक तौर से जमीन पर भोजन करना इसलिए लाभदायक होता है क्योंकि इससे हमारी पाचन क्रिया बेहतर होती है और खाना भी आसानी से पच जाता है। पेट से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती है। 

दरवाजे पर नींबू - मिर्ची क्यों लगाया करते हैं?

हिन्दू धर्म के अनुसार - ऐसा कहा जाता है की घर के दरवाज़े या वाहन में नींबू - मिर्ची लगाने से किसी की बुरी नज़र नहीं लगती है और बाहर की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर रहती है। 

विज्ञान के अनुसार - वैज्ञानिक लॉजिक के अनुसार ऐसा माना जाता है की घर या अन्य स्थानों पर नींबू - मिर्ची लगाने से बाहर के कीड़े - मकोड़े नहीं आते हैं, इसके पीछे का कारण है की नींबू में सायट्रिक एसिड पाया जाता है। 


 

calender
27 May 2023, 04:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो