Aaj Ka Panchang 11 March 2026: जानें बुधवार का राहुकाल, तिथि और शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 11 March 2026: जानें बुधवार का राहुकाल, तिथि और शुभ मुहूर्त
11 मार्च 2026, बुधवार का पंचांग धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण जानकारी देता है. इस दिन चैत्र कृष्ण अष्टमी तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है, वहीं दोपहर में राहुकाल भी रहेगा.
आज का पंचांग: 11 मार्च 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है. इस दिन का पंचांग शुभ-अशुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देता है, जिसके आधार पर लोग अपने दैनिक कार्यों और शुभ कार्यों की योजना बनाते हैं.
पंचांग के अनुसार इस दिन विक्रम संवत् में चैत्र कृष्ण अष्टमी तिथि रहेगी, जो 12 मार्च सुबह 04:19 बजे तक रहेगी और इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. वहीं ज्येष्ठा नक्षत्र रात 10:00 बजे तक रहेगा, जिसके बाद मूल नक्षत्र का आरंभ होगा.
11 मार्च 2026 का पंचांग
शक संवत्: 1947 (फाल्गुन 20, सौर)
पंजाब पंचांग: 28 फाल्गुन मास प्रविष्टे 2082
इस्लामी कैलेंडर: 21 रमजान, 1447
विक्रम संवत्: चैत्र कृष्ण अष्टमी तिथि (04:19 AM, 12 मार्च तक)
इसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी
नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति
ज्येष्ठा नक्षत्र: रात 10:00 बजे तक
इसके बाद मूल नक्षत्र शुरू
चंद्रमा: वृश्चिक राशि में रात 10:00 बजे तक, इसके बाद धनु राशि में