Aaj Ka Panchang: आज है विनायक चतुर्थी, जानें शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल
Aaj Ka Panchang: आज है विनायक चतुर्थी, जानें शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल
आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी का पावन व्रत रखा जा रहा है. शनिवार के दिन भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन का विस्तृत पंचांग.
आज का पंचांग: 21 फरवरी 2026, शनिवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जिसे विनायक चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व बताया गया है.
पंचांग के अनुसार आज चतुर्थी तिथि दोपहर 01:01 बजे तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि प्रारंभ होगी. रेवती नक्षत्र शाम 07:07 बजे तक रहेगा, तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र का आरंभ होगा. शुभ योग दोपहर 03:50 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद शुक्ल योग प्रारंभ होगा.
आज है विनायक चतुर्थी
हिंदू धर्म में प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा करने या व्रत रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. साथ ही जीवन में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं.