Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ? अपनी राशि के अनुसार जानें

Mahashivratri 2025: आज यानी 26 फरवरी को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से विशेष आशीर्वाद मिलता है. आइए जानते हैं, महाशिवरात्रि पर आपकी राशि के अनुसार कौन सा रंग पहनना शुभ रहेगा.

Shivani Mishra
Edited By: Shivani Mishra

Mahashivratri 2025: देशभर में आज यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. इस दिन भक्तजन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिरों में उमड़ते हैं. मान्यता है कि अगर इस दिन व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग के वस्त्र धारण कर शिव की आराधना करे, तो उसे विशेष लाभ मिलता है.

महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार सही रंग के वस्त्र पहनकर शिव पूजा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि के जातकों के लिए कुछ विशेष रंग इस दिन शुभ माने जाते हैं. आइए जानते हैं कि महादेव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि पर आपको कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को इस दिन नीले और सफेद रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए. इससे भगवान शिव की कृपा मिलेगी और नौकरी व व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए गुलाबी रंग शुभ रहेगा. इस रंग के वस्त्र धारण कर शिवजी की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को सफेद और लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए. इससे उनके अच्छे दिन आने की संभावनाएं बढ़ेंगी.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सफेद और नीला रंग शुभ रहेगा. इन रंगों के वस्त्र धारण कर शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करने से दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर लाल रंग के वस्त्र पहनकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए. ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करने से जीवन में तरक्की मिलेगी और रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को सफेद रंग के कपड़े पहनकर शिव आराधना करनी चाहिए. इससे करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे और व्यापार में सफलता मिलेगी.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बैंगनी, पीला और स्लेटी रंग शुभ रहेगा. इन रंगों के वस्त्र धारण कर महाशिवरात्रि पर महाभिषेक करने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को लाल और सफेद रंग के कपड़े पहनकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. इससे जीवन की बाधाएं दूर होंगी और शुभ फल प्राप्त होंगे.

धनु राशि

धनु राशि के लिए सफेद, ग्रे और नारंगी रंग शुभ रहेगा. इन रंगों के वस्त्र पहनकर शिव आराधना करने से हर कार्य में सफलता मिलेगी.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को लाल और सफेद रंग के वस्त्र धारण कर शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए. इससे करियर और व्यापार में उन्नति होगी.

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों को लाल, नारंगी और स्लेटी रंग के कपड़े पहनकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए. इससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए लाल, गुलाबी और सफेद रंग शुभ रहेगा. इन रंगों के वस्त्र पहनकर शिव पूजा करने से जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

Disclaimer: ये आर्टिकल धार्मिक मान्यताओं और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है, JBT इसकी पुष्टि नहीं करता.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag