600 विकेट, 6000 रन...इंग्लैंड के खिलाफ रविंद्र जडेजा ने बनाया खास रिकॉर्ड, इस लिस्ट में हुए शामिल
रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट लेने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट पूरे कर लिए हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रन भी उनके नाम हैं. इसके अलावा जडेजा ने भारत-इंग्लैंड वनडे मैचों के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने जेम्स एंडरसन के 40 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को पहला वनडे मैच खेला गया. भारत ने 6 विकिटों से अंग्रेजों को हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट लेने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट पूरे कर लिए हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रन भी उनके नाम हैं.
इसके अलावा जडेजा ने भारत-इंग्लैंड वनडे मैचों के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने जेम्स एंडरसन के 40 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
रविंद्र जडेजा से पहले पांच भारतीय गेंदबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 या उससे अधिक विकेट लिए थे. इस सूची में पहले स्थान पर अनिल कुंबले हैं, जिनके नाम 953 विकेट हैं. इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह और कपिल देव भी शामिल हैं.
600 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
अनिल कुंबले - 953 विकेट
रविचंद्रन अश्विन - 765 विकेट
हरभजन सिंह - 703 विकेट
कपिल देव - 687 विकेट
रविंद्र जडेजा - 600 विकेट
जहीर खान और जवागल श्रीनाथ ने अपने-अपने करियर में क्रमशः 597 और 551 विकेट चटकाए थे. सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं. शमी और बुमराह इस समय भारतीय टीम के दो सबसे मेन गेंदबाज हैं. ये दोनों इंटरनेशनल क्रिकेट में क्रमशः 452 और 443 विकेट ले चुके हैं.
रविंद्र जडेजा ने लिए 3 विकेट
रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पहला विकेट जो रूट का लिया. रूट क्रीज पर डट कर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 19 रन के स्कोर पर जडेजा ने उन्हें LBW आउट कर दिया. इसके बाद उन्होंने जैकब बैथेल का विकेट लेकर भारत की मैच में वापसी करवाई. बैथेल ने 51 रन की सूझबूझ भरी पारी खेली. उन्होंने मैच में आदिल रशीद को क्लीन बोल्ड करते हुए मैच का तीसरा विकेट लिया. जडेजा ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 323, वनडे मैचों में 223 और टी20 क्रिकेट में 54 विकेट लिए हैं.


