Ambati Rayudu: एमएस धोनी को लेकर अंबाती रायडू ने दिया बयान, बोले- 'धोनी के 99.9 फीसदी फैसले...'

Ambati Rayudu On MS Dhoni: अंबाती रायडू ने कहा सब लोग जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी सारे खिलाड़ियों उनका बेस्ट निकालना बखूबी जानते हैं. यह काम उन्होंने तीनों फॉर्मेट में शानदार तरीके से किया है.

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

Ambati Rayudu On MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. भारतीय टीम के अलावा अंबाती रायडू इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं. वहीं अब अंबाती रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अंबाती रायडू ने कहा सब लोग जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी सारे खिलाड़ियों उनका बेस्ट निकालना बखूबी जानते हैं. यह काम उन्होंने तीनों फॉर्मेट में शानदार तरीके से किया है. भारतीय खिलाड़ी ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ियों से भी धोनी उनका बेस्ट प्रदर्शन निकालना अच्छी तरह से जानते हैं.

अंबाती रायडू ने धोनी को लेकर कहा -

बता दें कि अंबाती रायडू ने कहा कि, "कई बार धोनी ऐसा फैसला लेते हैं जो लगता है वह फैसला संभवतः गलत है, लेकिन अंत में वह फैसला बिल्कुल सही साबित होता है. आपको आखिर में क्या चाहिए, आपको रिजल्ट चाहिए होता है. महेंद्र सिंह धोनी के 99.9 फीसदी फैसले सही साबित हुए हैं. बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय तक सफलतापूर्वक अच्छा करते रहे हैं. इसलिए मुझे नहीं लगता कि भारतीय क्रिकेट में कोई भी महेंद्र सिंह धोनी द्वारा लिए गए फैसले पर सवाल कर सकता है, क्योंकि उन्होंने ज्यादातर मौकों पर बिल्कुल सही फैसला लिया, जिसमें उन्हें सफलता भी मिली."

अंबाती रायडू का क्रिकेट करियर -

वहीं अगर अंबाती रायडू के क्रिकेट करियर पर नजर डाली जाए तो रायडू ने भारत के लिए 55 वनडे मैच और 6 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 55 वनडे मैचों में 47.06 की औसत से कुल 1694 रन बनाए.

वहीं 6 टी20 मैचों में उन्होंने 10.5 की औसत से कुल 42 रन बनाए. इसके अलावा अंबाती रायडू ने इंडियन प्रीमियर लीग में 203 मुकाबले खेले हैं. IPL में अंबाती रायडू मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं.

calender
25 November 2023, 09:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो