BCCI Awards: 4 साल बाद हुआ BCCI अवॉर्ड का आयोजन, गिल, शमी और यशस्वी को मिले पुरस्कार, देखें पूरी विनर लिस्ट

BCCI Awards Winners list 2024: हैदराबाद में आज यानी मंगलवार 23 जनवरी को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) का सालाना अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन हुआ.

calender

BCCI Awards Winners list 2024: हैदराबाद में आज यानी मंगलवार 23 जनवरी को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) का सालाना अवॉर्ड फंक्शन (पुरस्कार समारोह) का आयोजन हुआ. इस पुरस्कार समारोह में शुभमन गिल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया.

दरअसल इन खिलाड़ियों को साल 2019 से साल 2023 तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर चुना गया. आपको बता दें कि चार साल बाद BCCI का पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ है. इससे पहले आखिरी बार यह समारोह साल 2019 में आयोजित किया गया था.

कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड -

फारुख इंजीनियर
रवि शास्त्री

सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर -

शुभमन गिल - (2022-23)
जसप्रीत बुमराह - (2021-22)
रविचंद्रन अश्विन - (2020-21)
मोहम्मद शमी - (2019-20)

सर्वश्रेष्ठ महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर -

दीप्ति शर्मा - (2022-23)
स्मृति मंधना - (2020-21 और 2021-22) 
दीप्ति शर्मा - (2019-20)

सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू -

यशस्वी जायसवाल - (2022-23)
श्रेयस अय्यर - (2021-22)
अक्षर पटेल - (2020-21)
मयंक अग्रवाल - (2019-20)

बेस्ट महिला अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू - 

प्रिया पुनिया - (2019-20)
शेफाली वर्मा - (2020-21)
सब्बीनेनी मेघना - (2021-22)
अमनजोत कौर - (2022-23)

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी - 

यशस्वी जायसवाल - (2022-23)

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज -

रविचंद्रन अश्विन - (2022-23)

महिला वनडे में सर्वाधिक रन - 

पूनम राऊत - (2019-20)
मिताली राज - (2020-21)
हरमनप्रीत कौर - (2021-22)
जेमिमा रोड्रिगेज - (2022-23)

महिला वनडे में सर्वाधिक विकेट -

देविका वैद्य - (2022-23)
राजेश्वरी गायकवाड़ - (2021-22)
झूलन गोस्वामी - (2020-21)
पूनम यादव - (2019-20)

सर्वश्रेष्ठ राज्यों का प्रदर्शन -

सौराष्ट्र - (2022-23)
मध्य प्रदेश - (2021-22)
मुंबई - (2019-20 )

सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी -

सारांश जैन - (2022-23)
सैम्स मुलानी - (2021-22)
एमबी मुरा सिंह - (2020-21)

घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर -

रियान पराग - (2022-23)
ऋषि धवन - (2021-22)
ऋषि धवन - (2020-21)
बाबा अपाजित - (2019-20)

रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज -

मयंक अग्रवाल - (2022-23)
सरफराज खान - (2021-22)
राहुल दलाल - (2019-20)

रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज -

जलज सक्सेना - (2022-23)
सैम्स मुलानी - (2021-22)
जयदेव उनदकट - (2019-20)

घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी सीनियर -

नबाम यापु - (2022-23)
कनिका आहूजा - (2021-22)
इंद्राणी रॉय - (2020-21)
सई पुरंदरे - (2019-20)

घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी जूनियर -

वैष्णवी शर्मा - (2022-23)
सौम्या तिवारी - (2021-22)
काश्वी गौतम - (2019-20)

First Updated : Tuesday, 23 January 2024