भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बार फिर टीम इंडिया के प्रदर्शन को सर्वोच्च सम्मान देते हुए खजाना खोल दिया है. टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बने रहने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के लिए बीसीसीआई ने 131 करोड़ रुपये के भारी-भरकम इनाम की घोषणा कर दी है. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी.
मंगलवार 10 मार्च की सुबह बीसीसीआई ने आधिकारिक मीडिया रिलीज जारी कर इस महा-इनाम का ऐलान किया. इस जीत के साथ भारत टी20 विश्व कप को लगातार अपने पास रखने वाला और तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है, जिससे इस फॉर्मेट में उसकी सर्वोच्च स्थिति और मजबूत हो गई है.
BCCI ने अपनी आधिकारिक रिलीज में कहा है कि बोर्ड ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद उसे 131 करोड़ रुपये का कैश इनाम देने की घोषणा करता है. भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाई और खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया. टूर्नामेंट के इतिहास में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप अपने पास रखने वाला भारत पहला देश बन गया है.
इस खिताबी जीत के साथ, भारत ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम भी बन गई, जिससे इस फॉर्मेट के इतिहास में सबसे सफल टीमों में उसकी जगह और पक्की हो गई. बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में भी उनकी सफलता की कामना करता है.
बीसीसीआई ने T20 World Cup 2024 की विजेता बनने के बाद भारतीय टीम के लिए कुल 125 करोड़ रुपये की भारी-भरकम इनामी राशि की घोषणा की थी. यह राशि न केवल खिलाड़ियों में, बल्कि कोचिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी सदस्यों के बीच भी बांटी गई थी. सिलेक्शन कमिटी को भी इस रिवॉर्ड में से हिस्सा मिला था. First Updated : Tuesday, 10 March 2026