IPL में गर्लफ्रेंड कल्चर पर बैन! BCCI का खिलाड़ियों पर कड़ा रुख, जल्द ही नए नियम किए जाएंगे लागू
BCCI ने IPL 2026 में खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स के साथ टीम बस और होटल में रहने पर सख्ती कर दी है, हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, इशान किशन और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों के साथ बढ़ती ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ को रोकने के लिए बोर्ड नए सख्त नियम बनाने जा रहा है.

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दौरान कुछ खिलाड़ियों के अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ पब्लिक में घूमने और टीम होटल-बस में साथ रहने पर बीसीसीआई नाराज हो गया है. बोर्ड अब इस ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर सख्ती से रोक लगाने की तैयारी कर रहा है.
खिलाड़ियों के साथ गर्लफ्रेंड्स की चर्चा
हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, इशान किशन और अर्शदीप सिंह समेत कई खिलाड़ी हाल में अपनी रूमर्ड पार्टनर्स के साथ टीम बस में यात्रा करते और टीम होटल में ठहरते नजर आए हैं. बीसीसीआई को डर है कि अगर यह सिलसिला जारी रहा तो आगे बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है.
बीसीसीआई की मुख्य चिंताएं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड कुछ खिलाड़ियों की पार्टनर्स के ‘इन्फ्लुएंसर’ होने से चिंतित है. कुछ ने पहले बेटिंग ऐप्स का प्रमोशन भी किया है. इसके अलावा खिलाड़ियों और उनकी पार्टनर्स के बीच झगड़े भी सामने आए हैं और कुछ मामलों में पुलिस शिकायत तक हो चुकी है, जिससे लीग और बोर्ड की छवि खराब हुई है.
एक उच्च पदाधिकारी ने कहा, “अगर इसे अब नहीं रोका गया तो भविष्य में बड़ी मुश्किलें आ सकती हैं. हम देख रहे हैं कि टीम बस गर्लफ्रेंड्स का इंतजार करती है और वे खिलाड़ियों के साथ ही होटल में ठहर रही हैं.”‘
ऑफिशियल गर्लफ्रेंड’ का नियम कहां से आया?
बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि एंटी करप्शन यूनिट (ACU) के कुछ अधिकारी खिलाड़ियों को “ऑफिशियल पार्टनर” बताकर गर्लफ्रेंड्स को ठहरने की अनुमति दे रहे थे. अधिकारी ने साफ कहा, “बीसीसीआई के नियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है. हम केवल पत्नी और परिवार के सदस्यों को विशेष शर्तों के साथ अनुमति देते हैं.”
सूचना लीक होने का खतरा
कई पार्टनर्स सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. बोर्ड को डर है कि संवेदनशील टीम जानकारी अनजाने में लीक हो सकती है, जो क्रिकेट की साख के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.
नई सख्त नियम
बीसीसीआई अपनी अगली बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा कर सख्त दिशा-निर्देश जारी करने वाला है. ये नियम न सिर्फ IPL पर लागू होंगे, बल्कि भारतीय राष्ट्रीय टीम के अंतरराष्ट्रीय दौरे पर भी लागू किए जाएंगे.
सभी फ्रेंचाइजी पर एक समान केंद्रीय नियम लागू होगा. ACU को भी यात्रा और ठहरने के नए प्रोटोकॉल दिए जाएंगे. बीसीसीआई का मानना है कि अनुशासन बनाए रखना लीग की छवि और खिलाड़ियों के प्रदर्शन दोनों के लिए जरूरी है.


