Champions Trophy 2025: मिनटों में ही सोल्ड हो गए भारत और पाकिस्तान मैच के टिकट, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के लिए 3 फरवरी से टिकट बिक्री शुरू हुई थी. टिकट सेल के लिए विंडो ओपन होते ही कुछ ही मिनट में सारे टिकट सोल्ड आउट हो गए. भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का यह मुकाबला दुबई इंटरेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 23 फरवरी को खेला जाएगा.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरूआत 19 फरवरी से होने जा रहा है, लेकिन भारत-पाकिस्तान समेत दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार India vs Pakistan के महामुकाबले का है, जो कि 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा. आईसीसी इस मैच के टिकट जैसे ही ऑनलाइन किए तो एक घंटे में सभी सोल्ड हो गए. वहीं, करीब डेढ़ लाख से अधिक फैंस वर्चुअल लाइन में लगे रह गए और टिकट नहीं मिलने के कारण निराश हो गए. इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि खेल जगत में भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच से बड़ा कुछ नहीं है.
प्रीमियम लॉन्ज की कीमत 1.18 लाख रुपए
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए टिकट की बिक्री सोमवार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई थी, लेकिन देखते ही टिकट सोल्ड आउट होने लगे. टिकट की सबसे कम कीमत 125 दिरहम यानी भारतीय करेंसी में 2964 रुपए की थी. वहीं प्रीमियम लॉन्ज की कीमत 5000 दिरहम जो कि भारतीय करेंसी में 1 लाख 18 हजार रुपए की मिल रह रही थी. भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस घमासान को देखने के लिए कई फैंस को मायूस होने पड़ा है.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के लिए 3 फरवरी से टिकट बिक्री शुरू हुई थी. टिकट सेल के लिए विंडो ओपन होते ही कुछ ही मिनट में सारे टिकट सोल्ड आउट हो गए. भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का यह मुकाबला दुबई इंटरेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 23 फरवरी को खेला जाएगा. साल 2017 के बाद पहली बार आईसीसी के इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन इसे हाइब्रिड मॉडल में खेला जा रहा है.
टूर्नामेंट के फाइनल से भी बड़ा मैच
भारत बनाम पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का ब्लॉकबस्टर मुकाबला एक तरह से टूर्नामेंट के फाइनल से भी बड़ा मैच है. इस महामुकाबले के टिकट मिलना भी फैंस के लिए बड़ी बात है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब फैंस टिकट के लिए करीब एक घंटे तक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की वेबसाइट पर इंतजार करते रह गए.
स्टेडियम की दर्शक क्षमता 25000
बता दें कि दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता 25000 हैं, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं. दुबई के एक फैन ने आईएएनएस को बताया कि मुझे लंबी कतार की उम्मीद थी, लेकिन जिस गति से टिकट गायब हुए, वह चौंकाने वाला था. जब तक मैंने अपनी जगह सुरक्षित की, तब तक केवल दो श्रेणियां बची थीं, दोनों ही मेरे बजट से बाहर थीं. यह दिखाता है कि भारत बनाम पाक मैच के लिए फैंस में कितनी दिवानगी है.
टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है पाकिस्तान
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है. साल 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को फाइनल में पाकिस्तान ने हराकर खिताबी जीत हासिल की थी. ऐसे में अब टीम इंडिया के पास मौका है कि वह अपना बदला पूरा करें. इस टूर्नामेंट में कुल टीमें हिस्सा ले रही है जिसे दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम शामिल है.
वहीं ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम है. ग्रुप के सभी टीमें तीन-तीन लीग मैच खेलेगी और और शीर्ष की चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी. सेमीफाइनल और फाइनल को लेकर भी इस बार एक बड़ा ट्विस्ट है. सेमीफाइनल या फाइनल में अगर भारतीय टीम ने पहुंचती है तो इसका वेन्यू बदल जाएगा यानी मेजबान पाकिस्तान में यह मैच नहीं खेले जाएंगे. भारतीय टीम के नॉकआउट में पहुंचने पर मुकाबले में दुबई में होंगे.


