IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फरमान, खिलाड़ी-अधिकारियों पर लगाई गईं नई पाबंदियां

बीसीसीआई ने IPL 2026 के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, परिवार और नेट बोलर्स तक के लिए नए नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन अनिवार्य होगा. इससे टूर्नामेंट और भी अनुशासित व रोमांचक बनेगा.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के लिए सख्त नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. इन दिशानिर्देशों में टीमों और खिलाड़ियों के लिए कई महत्वपूर्ण नियम स्पष्ट किए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा. अब खिलाड़ी केवल टीम बस से ही यात्रा करेंगे और मैच के दिन किसी भी प्रकार की प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी.

बीसीसीआई ने टीम मैनेजर्स को ये अंतिम गाइडलाइंस भेज दी हैं. इससे पहले 12 मार्च को कुछ नियम जारी किए गए थे, लेकिन अब पूर्ण रूप से अपडेटेड निर्देश जारी हो चुके हैं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी खास इंतजाम किए गए हैं.

प्रैक्टिस से जुड़ी नई गाइडलाइं 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने प्रैक्टिस एरिया में हर टीम को 2 नेट्स और मेन स्क्वायर पर 1 साइड विकेट उपलब्ध कराने का फैसला किया है, जहां खिलाड़ी रेंज हिटिंग कर सकेंगे. मुंबई वेन्यू पर अगर दोनों टीमें एक साथ प्रैक्टिस करें तो हर टीम को 2 पिचें दी जाएंगी. 

कोई भी ओपन नेट की अनुमति नहीं होगी.

अगर कोई टीम अपनी प्रैक्टिस जल्दी खत्म कर ले, तो दूसरी टीम को उस पिच का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी.

  • मैच के दिनों में बिल्कुल कोई प्रैक्टिस सेशन नहीं होगा.

  • मैच वाले दिन मेन चौक पर फिटनेस टेस्ट भी नहीं लिया जाएगा.

प्रैक्टिस के दिनों में स्टाफ और परिवार के नियम 

प्रैक्टिस के दिनों में केवल एक्रेडिटेड स्टाफ को ही ड्रेसिंग रूम और फील्ड ऑफ प्ले में आने की इजाजत होगी. खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य और दोस्त अलग गाड़ी से यात्रा कर सकेंगे और हॉस्पिटैलिटी एरिया से प्रैक्टिस देख सकेंगे. एक्सटेंडेड सपोर्ट स्टाफ की लिस्ट बीसीसीआई को अप्रूवल के लिए जमा करनी होगी. अप्रूवल मिलने के बाद ही नॉन-मैच डे एक्रेडिटेशन जारी किए जाएंगे.

एक्सटेंडेड सपोर्ट स्टाफ की लिस्ट बीसीसीआई को अप्रूवल के लिए जमा करनी होगी. अप्रूवल मिलने के बाद ही नॉन-मैच डे एक्रेडिटेशन जारी किए जाएंगे.

यात्रा संबंधी नियम 

खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए टीम बस का ही इस्तेमाल करेंगे. टीमें दो बैच में यात्रा कर सकती हैं.

मैच डे गाइडलाइंस 

मैच वाले दिनों में प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया से मान्यता प्राप्त स्टाफ के लिए एक्रेडिटेशन लाना अनिवार्य होगा. पहली बार न लाने पर चेतावनी और दूसरी बार टीम पर जुर्माना लगाया जाएगा.

  • खिलाड़ी LED बोर्ड पर हिट न करें, भले ही हिटिंग नेट उपलब्ध हो.

  • खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ LED बोर्ड के सामने न बैठें.

  • स्पॉन्सरशिप टीम फील्ड ऑफ प्ले पर खास जगहें मार्क करेगी जहां सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी तौलिया और पानी की बोतल लेकर बैठ सकेंगे.

  • खिलाड़ी ऑरेंज और पर्पल कैप पहनेंगे. अगर कैप नहीं पहनते तो पहले दो ओवर तक ब्रॉडकास्ट में दिखाए जाने तक कैप पहनने की रिक्वेस्ट की गई है.

  • मैच के बाद प्रेजेंटेशन में फ्लॉपी और स्लीवलेस जर्सी पहनने की इजाजत नहीं होगी. पहली बार चेतावनी, दूसरी बार जुर्माना लगेगा.

  • मैच के दिनों में केवल 12 एक्रेडिटेड सपोर्ट स्टाफ को इजाजत होगी, जिसमें टीम डॉक्टर भी शामिल हैं.

जर्सी नंबर में बदलाव

जर्सी नंबर में कोई बदलाव होने पर कपड़ों और इक्विपमेंट गाइडलाइन के अनुसार 24 घंटे पहले सूचना देनी होगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो