धोनी से जुदा हुए 'सर' जडेजा! 4 करोड़ के नुकसान के साथ राजस्थान रॉयल्स में की वापसी
IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एक बड़ी डील हुई है. इस डील के तहत सीएसके के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स भेजा गया है. जबकि, राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान संजू सैमसन को सीएसके भेजने का फैसला किया है. रविंद्र जडेजा और संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर सबसे ज्यादा चल रही थी. अब जाकर इस पर मुहर लगी है.

स्पोट्स: IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एक बड़ी डील हुई है. इस डील के तहत सीएसके के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स भेजा गया है. जबकि, राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान संजू सैमसन को सीएसके भेजने का फैसला किया है. रविंद्र जडेजा और संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर सबसे ज्यादा चल रही थी. अब जाकर इस पर मुहर लगी है.
संजू को मिलेगी 18 करोड़ की मोटी रकम
आपको बता दें कि संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपये की मोटी रकम मिलेगी, जबकि रविंद्र जडेजा को अगले सीजन के लिए 14 करोड़ की भारी भरकम रकम मिलेगी. हालांकि, रविंद्र जडेजा का लीग शुल्क 4 करोड़ घटकर 14 करोड़ हो गया है. इससे पहले जडेजा को 18 करोड़ रुपए मिलते थे.
🚨 NEWS 🚨#TATAIPL 2026 - Player Trade updates
— IndianPremierLeague (@IPL) November 15, 2025
🧵 A look at all the trades ahead of today's retention deadline 🙌
Details of all trades ▶️ https://t.co/wLTQBlcame pic.twitter.com/OfmEpSM4Bi
ट्रेड विंडो में कई नाम शामिल
आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन के अलावा सैम करन, मोहम्मद शमी, मयंक मार्कंडे, अर्जुन तेंदुलकर, नीतीश राणा और डोनोवन फरेरा जैसे खिलाड़ी का भी ट्रेड हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, सीएसके पिछले तीन सालों से संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर रहा था. सीएसके के एक अधिकारी ने इसे एक बेहतरीन डील बताया और कहा कि यह थोड़ा चौंकाने वाला है कि सीएसके ने जडेजा को आसानी से जाने दिया, क्योंकि एमएस धोनी के बाद जडेजा ही टीम का प्रमुख चेहरा थे.
लखनऊ से जुड़े शमी
इसके अलावा सैम करन, जो पहले पंजाब किंग्स और सीएसके के लिए खेल चुके हैं, अब राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे. इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर को 2.4 करोड़ रुपये फीस मिलेगी. मोहम्मद शमी अब सनराइजर्स हैदराबाद की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी पहनेंगे. लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे अब मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं. अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं. नीतीश राणा अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा होंगे और डोनोवन फरेरा राजस्थान रॉयल्स में वापसी करेंगे.


