ENG vs IND: भारतीय टीम को मिली T20I इतिहास की सबसे शर्मनाक हार, अंग्रेजों के खिलाफ बल्लेबाजों ने किया सरेंडर

एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड के गेदंबाजों के सामने खुद को सरेंडर करना पड़ा है. दोनों के बीच खेले गए तीसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से करारी शिकस्त दी.

calender

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से करारी शिकस्त दी. इस हार के साथ भारतीय टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार दर्ज कर दी. साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली.

76 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए. जवाब में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम सिर्फ 11.4 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई. यह भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सबसे कम स्कोर भी है.

पावरप्ले में ही बिखर गया बल्लेबाजी क्रम

भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले के भीतर ही पांच विकेट गिर गए, जिससे टीम दबाव में आ गई. वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल जल्दी पवेलियन लौट गए. 

इसके बाद तिलक वर्मा, शिवम दुबे और निचले क्रम के बल्लेबाज भी बड़ी साझेदारी नहीं बना सके. इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने चार विकेट, जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट, जबकि आदिल राशिद और विल जैक्स ने भी अहम सफलताएं हासिल की.

फिल साल्ट और सैम करन ने दिलाई मजबूत शुरुआत

इंग्लैंड की ओर से फिल साल्ट ने शानदार 70 रन की तेजतर्रार पारी खेली. उनके अलावा जोस बटलर ने 36 रन और सैम करन ने नाबाद 41 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया. भारत की ओर से हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए.

टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

इस हार के साथ भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में रनों के अंतर से अपनी सबसे बड़ी हार झेली. इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2019 में भारत को 80 रन से हराया था. इतना ही नहीं, भारतीय टीम लगातार पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में जीत दर्ज करने में भी नाकाम रही है.

अब सीरीज बचाने की चुनौती

बारिश के कारण पहला मैच रद्द होने और दूसरे व तीसरे मुकाबले में हार के बाद भारत अब सीरीज में पिछड़ चुका है. चौथा मुकाबला 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा. टीम इंडिया के सामने सम्मान बचाने और वापसी करने की बड़ी चुनौती होगी, जबकि इंग्लैंड जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगा. First Updated : Wednesday, 08 July 2026