गौतम गंभीर का 'गाली कांड': टीम मेट से भिड़ने की आई थी नौबत, मनोज तिवारी का बड़ा खुलासा

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर और मनोज तिवारी के बीच दरार का मुद्दा तूल पकड़ता नजर आ रहा है. भले ही मनोज तिवारी आज क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन उन्होंने गंभीर को लेकर ऐसा खुलासा किया की भारतीय क्रिकेट में खलबली मच गई है.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर और मनोज तिवारी के बीच तनाव अब काफी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. भले ही मनोज तिवारी अब क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन उन्होंने गंभीर के बारे में कुछ ऐसा कहा कि भारतीय क्रिकेट में हलचल मच गई. तिवारी ने खुलासा किया कि दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई थी. कुछ समय पहले गंभीर ने तिवारी को ढोंगी भी कहा था.

यह तनाव साल 2013 में आईपीएल के दौरान शुरू हुआ था, जब गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान थे. मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उस समय गंभीर पहले से ही गुस्से में थे, क्योंकि उनसे पहले उनकी लड़ाई हो चुकी थी. उस समय तिवारी की बल्लेबाजी नंबर 6 पर हो रही थी और उनकी भारतीय टीम में जगह भी पक्की नहीं हो रही थी. तिवारी ने कहा, "मैंने एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 129 रन बनाए थे और टॉप स्कोरर था, फिर भी वह गुस्से में थे. पारी खत्म होने के बाद फील्डिंग के लिए जाना था, मैं सनस्क्रीन लगा रहा था और अचानक वह भड़क गए. उन्होंने मुझसे कहा, 'क्या कर रहा है तू? जल्दी नीचे चल.'"

मनोज तिवारी की टेंशन

मनोज तिवारी ने आगे बताया, "इस घटना के बाद मैं बहुत टेंशन में था. ईडन गार्डन्स में एक मैच के दौरान पारी खत्म हुई और मैं वाशरूम गया. उस दौरान गंभीर आए और कहा, 'तेरा एटीट्यूड नहीं चलेगा. तुझे मैं तुझे ऐसा कर दूंगा, तुझे नहीं खिलाऊंगा.' वह सीनियर थे, मैं उनकी इज्जत करता था, लेकिन इस बार मैं भी गुस्से में आ गया."

गंभीर से तिवारी का सामना

तिवारी ने गंभीर से कहा, "गौती भाई, ये नहीं चलेगा." तभी वसीम अकरम ने बीच में आकर उन्हें शांत किया. तिवारी ने कहा कि उस दिन वह रुक गए, वरना हाथापाई हो जाती.

2015 में फिर हुआ झगड़ा

साल 2015 में एक बार फिर गंभीर और तिवारी का सामना हुआ. तिवारी ने बताया, "जब मैंने लेग गार्ड लिया, तो वह स्लिप पर थे और गालियां देने लगे. ऐसी गालियां, जो मैं नहीं बता सकता. मैंने उनसे पूछा, 'गौती भाई, गाली क्यों दे रहे हो?' तब उन्होंने गाली देते हुए कहा, 'शाम को मिल, तुझे मारता हूं.' मैंने भी जवाब दिया, 'शाम को क्यों? अभी मार लो, आ जाओ.' फिर अंपायर ने आकर बीच-बचाव किया." इस तरह गंभीर और तिवारी के बीच तनाव का यह सिलसिला बढ़ता जा रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag