'टी-20 विश्व कप के लिए अभी तैयार नहीं भारतीय टीम' गंभीर का चौंकाने वाला बयान

गौतम गंभीर ने स्वीकार किया है कि टीम फिलहाल उस स्थिति में नहीं पहुंची है, जहां वे अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले पहुंचना चाहते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि टीम के पास अभी पर्याप्त समय है और आने वाले महीनों में खिलाड़ी बेहतर तैयारी के साथ उस स्तर तक पहुंच जाएंगे.

Anuj Kumar
Edited By: Anuj Kumar

स्पोर्ट्स: अगला आईसीसी टी-20 विश्व कप संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा. यह टूर्नामेंट अगले साल 2026 को फरवरी व मार्च में खेला जाएगा. इस बड़े टूर्नामेंट के शुरू होने में अभी कुछ महीनों का समय है, लेकिन इससे पहले भारत के हेड कोच गौतम गंभीर का बड़ा बयान सामने आया है.

गौतम गंभीर ने स्वीकार किया है कि टीम फिलहाल उस स्थिति में नहीं पहुंची है, जहां वे अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले पहुंचना चाहते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि टीम के पास अभी पर्याप्त समय है और आने वाले महीनों में खिलाड़ी बेहतर तैयारी के साथ उस स्तर तक पहुंच जाएंगे.

 फिटनेस और ड्रेसिंग रूम के माहौल पर जोर

गंभीर ने यह बात बीसीसीआई टीवी से बातचीत के दौरान कही. उन्होंने टीम की फिटनेस और ड्रेसिंग रूम के माहौल पर जोर देते हुए कहा कि टीम में पारदर्शिता और ईमानदारी बहुत जरूरी है. उनके मुताबिक, हमारे पास एक ऐसा ड्रेसिंग रूम है, जहां खिलाड़ी खुलकर बात करते हैं और एक-दूसरे के साथ ईमानदार रहते हैं. 

'उस मुकाम पर नहीं हैं'

हमारी कोशिश यही है कि यह माहौल आगे भी ऐसा ही बना रहे. मुझे लगता है कि हम अभी उस मुकाम पर नहीं हैं, जहां हमें टी-20 वर्ल्ड कप तक पहुंचना है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए हमारे पास समय है. हेड कोच ने आगे कहा कि हम खिलाड़ियों के सामने जितना संभव हो सके उतनी कड़ी चुनौती रखते हैं. हमने शुभमन गिल के साथ भी यही किया था, जब उन्हें टेस्ट की कप्तानी दी गई थी.

मौजूदा चैंपियन है भारतीय टीम

आपको बता दें कि पिछले साल साउथ अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. उस समय टीम के कोच राहुल द्राविड़ और कप्तान रोहित शर्मा थे. ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से संयास ले लिया था. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag