हार्दिक पांड्या ने एक्स वाइफ के बाद गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को गिफ्ट की लग्जरी कार, जानें कितनी है कीमत?

हार्दिक पांड्या खुद भी लग्जरी लाइफ जीते हैं और अपनी गर्लफ्रेंड को लग्जरी शॉपिंग कराते हैं. उन्होंने अपने एक्स वाइफ के बाद माहिका को करोड़ों रुपए की कार गिफ्ट की हैं, जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी.

Sonee Srivastav

भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को एक खास गिफ्ट दिया है. हार्दिक ने उन्हें भारत की पहली Mercedes-Benz V-Class कार भेंट की है. इस लग्जरी कार की कीमत लगभग 1.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है. मर्सिडीज वी-क्लास को देश की सबसे प्रीमियम और शानदार MPV कारों में से एक माना जाता है. इसमें लग्जरी फीचर्स और आरामदायक स्पेस की भरपूर सुविधाएं हैं.

हार्दिक की लग्जरी लाइफस्टाइल

हार्दिक पंड्या अपनी महंगी कारों और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद उन्होंने 12 करोड़ रुपये की फेरारी कार खरीदी थी. उस कार में वे अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के साथ घूमते नजर आए थे. इससे पहले हार्दिक ने अपने बेटे को भी एक महंगी कार गिफ्ट की थी. उनके कार कलेक्शन में कई हाई-एंड गाड़ियां शामिल है.

हार्दिक के पास कौन-कौन सी कारें हैं?

हार्दिक पंड्या के गैरेज में फिलहाल रोल्स-रॉयस फैंटम, लैम्बोर्गिनी हुराकैन ईवीओ, लैम्बोर्गिनी उरुस, मर्सिडीज-एएमजी जी63, रेंज रोवर वोग और ऑडी A6 जैसी महंगी कारें मौजूद है. ये सभी गाड़ियां उनकी सफलता और शानदार लाइफस्टाइल को दिखाती हैं. 

माहिका की तारीफ

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की खूब तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि माहिका के आने के बाद उनकी जिंदगी में सब कुछ अच्छा हो रहा है. इसके बाद दोनों के कई रोमांटिक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. 

टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पंड्या ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 9 मैचों में 27.12 की औसत से 217 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे. गेंदबाजी में भी उन्होंने 9 विकेट लिए. फिलहाल हार्दिक आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं.

आज मुंबई और कोलकाता के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच खेला जाएगा. आज देखना दिलचस्प होगा कि हर बार की तरह आज भी माहिका पांड्या को सपोर्ट करने मैदान में पहुंचती हैं या नहीं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो