IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारत को साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की सख्त जरूरत है. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में गुरुवार 26 फरवरी को खेला जाएगा.
यहां पिच स्पिनरों के अनुकूल मानी जा रही है, इसलिए टीम मैनेजमेंट बड़े बदलाव करने की सोच रही है, जिसमें सबकी निगाहें अभिषेक शर्मा पर टिकी हुई है.
चेन्नई की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को फायदा मिलने की उम्मीद है. इसलिए टीम तेज गेंदबाजों की जगह स्पिनरों पर ज्यादा भरोसा कर सकती है. पिछले मैच में मिली हार के बाद बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव की बात चल रही है, ताकि लेफ्ट-हैंडर्स की ज्यादा संख्या कम हो और बैलेंस बने.
संजू सैमसन की वापसी लगभग तय मानी जा रही है. वे चेन्नई सुपर किंग्स के नए खिलाड़ी हैं और घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. अक्षर पटेल भी वापस आ सकते हैं, जो उप-कप्तान हैं और लेफ्ट-आर्म स्पिन देते हैं. कुलदीप यादव की भी एंट्री की उम्मीद है, क्योंकि उनकी चाइनामैन गेंदबाजी स्पिन वाली पिच पर खतरनाक साबित हो सकती है.
संजू सैमसन की जगह तिलक वर्मा बाहर हो सकते हैं.अक्षर पटेल वॉशिंगटन सुंदर की जगह ले सकते हैं. कुलदीप यादव अर्शदीप सिंह को बाहर करके आ सकते हैं, ताकि स्पिन अटैक मजबूत हो. रिंकू सिंह फैमिली इमरजेंसी के कारण टीम से दूर थे, लेकिन अब वे वापस आ गए हैं, फिर भी उनकी जगह पर सवाल हैं.
अभिषेक शर्मा ओपनर के तौर पर खेलते रहे हैं, लेकिन उनका हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा. कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि उन्हें मौका मिल सकता है, लेकिन कुछ का कहना है कि टॉप ऑर्डर में बदलाव के साथ उन्हें बाहर किया जा सकता है. अभी तक यह तय नहीं है कि वे खेलेंगे या नहीं.
अभिषेक शर्मा / संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा / संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह. First Updated : Wednesday, 25 February 2026