score Card

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया, सीरीज पर बनाई अजेय बढ़त

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के चौथे मुकाबले में इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर मेज़बान टीम को 48 रन से हराया.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेज़बान टीम को 48 रन से हराया. गोल्ड कोस्ट के कैरारा ओवल स्टेडियम में हुए इस मैच में भारत ने न केवल जीत दर्ज की बल्कि सीरीज़ में बढ़त भी हासिल कर ली.

भारत के आगे कंगारू फेल 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 167 रन बनाए. जवाब में कंगारू टीम भारतीय गेंदबाज़ों के आगे टिक नहीं सकी और 19.2 ओवर में मात्र 119 रन पर ढेर हो गई.

गिल और अभिषेक की ठोस शुरुआत

भारतीय टीम की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तेज़ शुरुआत दी. अभिषेक ने 21 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए, लेकिन उन्हें एडम ज़म्पा ने आउट कर भारत को पहला झटका दिया. इसके बाद गिल ने पारी को संभालते हुए 46 रन की उपयोगी पारी खेली और अर्धशतक से चूक गए.

तीसरे नंबर पर आए शिवम दुबे ने 18 गेंदों में 22 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 10 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 20 रन जोड़े. हालांकि मध्यक्रम जल्दी बिखर गया. तिलक वर्मा (5) और जितेश शर्मा (3) को ज़म्पा ने एक ही ओवर में आउट कर भारत को मुश्किल में डाल दिया. अंत में अक्षर पटेल ने 11 गेंदों में 21 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 167 तक पहुंचाया.

गेंदबाज़ी में भारतीयों का जलवा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही. भारतीय गेंदबाज़ों ने शुरू से ही दबाव बनाया. वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके और मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया. उनके अलावा अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने भी महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. 

calender
06 November 2025, 05:41 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag