भारत मनाएगा 5 ICC जीतने का महा-उत्सव, जाने किस दिन और कब सजेगी सितारों की महफिल, BCCI ने किया ऐलान

जल्द ही भारत की 5 ICC ट्रॉफी जीतों का भव्य महोत्सव शुरू होने वाला है. BCCI ने जोर-शोर से तैयारियां तेज कर दी हैं. 15 मार्च को दिल्ली में क्रिकेट सितारों की चमकती महफिल सजने वाली है. इस ऐतिहासिक सेलिब्रेशन का आधिकारिक ऐलान हो चुका है. अब बस उत्साह का इंतजार.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

भारतीय क्रिकेट वर्तमान में अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है. पिछले कुछ वर्षों में भारत की विभिन्न टीमों ने आधा दर्जन से अधिक आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किए हैं. सीनियर मेल और महिला टीमों के अलावा युवा स्तर पर भी भारत ने लगातार सफलता हासिल की है. बीते 13-14 महीनों में अलग-अलग भारतीय टीमों ने कुल 5 आईसीसी खिताब जीते हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अब इन उपलब्धियों को सम्मानित करने जा रहा है और इसके लिए NAMAN अवॉर्ड्स का आयोजन घोषित कर दिया गया है.

रविवार 15 मार्च को नई दिल्ली में बीसीसीआई का सालाना NAMAN अवॉर्ड्स समारोह आयोजित होगा. यह कार्यक्रम एयरपोर्ट के निकट एक लग्जरी फाइव स्टार होटल में होगा, ताकि खिलाड़ियों को आईपीएल सीजन की तैयारी के लिए यात्रा में आसानी हो. बीसीसीआई ने पहले ही टी20 विश्व कप 2026 की विजेता टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा कर चुकी है. यह समारोह हाल की सफलताओं का जश्न मनाने का एक बड़ा अवसर होगा.

समारोह में शामिल होंने वाली टीमें

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि यह सेरेमनी चैंपियंस का एक बड़ा गेट-टुगेदर होगा. उन्होंने बताया कि हम हाल ही के T20 वर्ल्ड कप चैंपियंस सहित सभी ICC टूर्नामेंट विनर्स को उनके कोच के साथ बुलाने का प्लान बना रहे हैं. सम्मानित की जाने वाली पांच टीमों में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विजेता टीम, आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 विजेता टीम, आईसीसी अंडर 19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम, आईसीसी अंडर 19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 विजेता टीम और आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम शामिल हैं.

क्रिकेट आइकॉन्स की मौजूदगी की उम्मीद

फैंस इस इवेंट में अपने पसंदीदा क्रिकेट सितारों को देखने की उम्मीद कर सकते हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे लेजेंड्स, जिन्होंने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, यदि उनका शेड्यूल अनुमति दे तो शामिल हो सकते हैं. रोहित को हाल ही में 2026 टी20 विश्व कप के दौरान ब्रांड एंबेसडर के रूप में टीम का समर्थन करते देखा गया था. एमएस धोनी भी इस अवॉर्ड्स की शोभा बढ़ा सकते हैं. टीमों के खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो