Team India: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारतीय खिलाड़ियों ने व्यक्त की खुशी, सचिन समेत इन क्रिकेटर्स ने दी बधाई

Team India: भारतीय क्रिकेटर्स भी चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग से बेहद ही खुश नजर आए. पूर्व क्रिकेटर्स और मौजूदा क्रिकेटर्स ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

calender

Indian Cricketers On Chandrayaan-3 Landing: बुधवार 23 अगस्त को भारत ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग करवाई. 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने 6:04 मिनट पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की. इस लैंडिंग के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिला. भारतीय क्रिकेटर्स भी चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग से बेहद ही खुश नजर आए. पूर्व क्रिकेटर्स और मौजूदा क्रिकेटर्स ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. 

बता दें कि इस सूची में पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर से लेकर मौजूदा क्रिकेटर्स सूर्यकुमायर यादव और युजवेंद्र चहल भी शामिल रहे. पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा."

वहीं सहवाग ने ट्वीट में लिखा, "हमने कर दिखाया. चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग. चंद्रयान-3." इसके अलावा सहवाग ने इसरो और सभी लोगों समेत देशवासियों को मुबारकबाद दी जिन्होंने खुद को इस ऐतिहासिक मिशन में झोंका. वीरेंद्र सहवाग ने आगे लिखा कि, "हम चांद पर हैं." 

वहीं इसके अलावा गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "वेल डन इंडिया!" इसके आगे गंभीर ने इसरो और चंद्रयान-3 का हैशटैग भी इस्तेमाल किया. वहीं मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस ऐतिहासिक पल पर खुशी जाहिर करते ट्वीट कर लिखा कि, "भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला राष्ट्र. हम सभी के लिए गौरव का पल है और इसरो को उनके सभी प्रयासों के लिए बधाई."

वहीं भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस पल को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि, "ऐतिहासिक! मेरे सभी भारतीय साथियों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई! हमें देश पर लगातार प्रगति और सफलता के लिए बहुत गर्व है."

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने लिखा कि, "इतिहास. इसरो को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई." इसी तरह से टीम के दूसरे स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने ट्वीट कर लिखा कि, "बधाई इसरो. हर भारतीय के लिए गर्व का पल. आपके समर्पण और दृढ़ता को सलाम."

First Updated : Wednesday, 23 August 2023