IPL 2023 DC vs MI: दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होता है बल्‍लेबाजों का बोलबाला, गेंदबाजों के खातिर डराने वाले हैं आंकड़े

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2023 का 16वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीम इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

calender

IPL 2023 के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस के साथ होगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन हार की हैट्रिक लगा चुकी है और दिल्ली को अपनी पहली जीत की तलाश है। रोहित शर्मा की अगुआई में खेल रही मुंबई इंडियंस का भी हाल कुछ ऐसा ही है। मुंबई की टीम को अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2023 का यह रोमांचक मुकाबला मंगलवार 11 अप्रैल को शाम 7:30 बजे दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन (2023) की पहली जीत का स्वाद चखना चाहेगी तो वहीं दूसरी ओर पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस भी अपनी पहली जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

अरुण जटेली के मैदान पर बल्लेबाजों की रहती है फुलमौज -

बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। छोटी बाउंड्री होने के कारण इस मैदान पर चौके और छक्कों की जमकर बरसात होती है। गेंदबाजों के लिए इस मैदान पर रन रोक पाना बहुत मुश्किल काम होता है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के दमदार बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए इस मुकाबले में चौके और छक्कों की खूब बरसात हो सकती है।

इस सीजन (2023) अरुण जेटली स्टेडियम में एक मुकाबला खेला गया है, जहां दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 162 रन का स्कोर खड़ा किया था। हालांकि गुजरात टाइटंस ने इस लक्ष्य को बहुत आसानी से 11 गेंद बाकी रहते ही प्राप्त कर लिया था।

लक्ष्य का पीछा कर रही टीम की होती है बल्ले-बल्ले -

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक कुल 14 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 4 मुकाबलों में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिली है, जबकि 10 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा कर रही टीम ने मैदान मारा है। यानी दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पर रनों का पीछा करने वाली टीम की फुलमौज रहती है।

दिल्ली और मुंबई की संभावित प्लेइंग 11 -

दिल्ली कैपिटल्स -

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर (कप्तान), रिले रोसौव, ललित यादव, अक्षर पटेल, रोवमेन पॉवेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस -

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अरशद खान, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ।

First Updated : Tuesday, 11 April 2023
Topics :