IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, ये स्टार बल्लेबाज लौटा स्वदेश, जानिए क्या है वजह

IPL 2023 के 11वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से 8 अप्रैल को होना है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मिशेल मार्श की कमी खलने वाली है क्योंकि मिशेल मार्श अपनी शादी के लिए स्वदेश लौट गए हैं।

calender

IPL के 16वें सीजन में डेविड वॉर्नर के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआती दो मुकाबलों में हार के साथ टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स IPL 2023 में अब तक दो मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन इन दोनों मुकाबलों में दिल्ली की टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को गुजरात टाइटंस के हाथों 6 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स को एक तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि दिल्ली की टीम का एक स्टार बल्लेबाज टूर्नामेंट के बीच में ही स्वदेश वापस लौट चुका है।

इस वजह से टूर्नामेंट के बीच में स्वदेश लौटे मिशेल मार्श -

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स टीम के स्टार बल्लेबाज मिशेल मार्श तीसरे लीग मुकाबले के लिए गुवाहाटी के लिए यात्रा नहीं करेंगे। गौरतलब हो कि दिल्ली की टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार 8 अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले में मिशेल मार्श की कमी खलने वाली है, क्योंकि मिशेल मार्श अपनी शादी के लिए एक हफ्ते के लिए स्वदेश लौट गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिशेल मार्श अपनी शादी के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं और IPL 2023 के एक हफ्ते के एक्शन को वो मिस करेंगे, क्योंकि अप्रैल और मई के महीने में ऑस्ट्रेलिया में ऑफ सीजन होता है, इसलिए जयादातर खिलाड़ी इसी समय शादी करने का फैसला करते है। आपको बता दें कि मिशेल मार्श अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायटंस के खिलाफ पहले मुकाबले में मिशेल मार्श पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे, जबकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे मुकाबले में मिशेल मार्श महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में मिशेल मार्श की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम रोवमैन पॉवेल को प्लेइंग- 11 में मौका दे सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम -

डेविड वार्नर (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, एनरिच नार्जे, मिचेल मार्श, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, मनीष पांडे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, अमन खान, फिल सॉल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, रिले रोसौव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर)।

First Updated : Friday, 07 April 2023