KKR vs LSG: लखनऊ का जलवा या कोलकाता का कमबैक? हेड-टू-हेड से लेकर पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11 तक यहां देखें A टू Z डिटेल्स

9 अप्रैल को कोलकाता और लखनऊ के बीच आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला होगा. मुकाबले से पहले दोनों टीमों की हेड-टू-हेड रिकॉर्ड से लेकर पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 यहां देख सकते हैं.

Sonee Srivastav

KKR vs LSG: IPL 2026 का अगला रोमांचल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होगी. दोनो टीमे पॉइंट्स टेबल में ऊपर चढ़ने के लिए बेताब हैं. 9 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला यह मैच रोमांच और बड़े शॉट्स से भरपूर रहने वाला है.

हेड-टू-हेड में LSG का पलड़ा भारी

अब तक दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले गए हैं. लखनऊ ने 4 मैच जीते है जबकि कोलकाता सिर्फ २ मैच जीत सकी है. लखनऊ का यह रिकॉर्ड उन्हें मनोबल दे रहा है, लेकिन घरेलू मैदान पर KKR इस ट्रेंड को बदलने की पूरी कोशिश करेगी.

KKR की खराब फॉर्म चिंता का विषय

कोलकाता नाइट राइडर्स का IPL 2026 का सफर अभी तक निराशाजनक रहा है. टीम को अभी तक कोई बड़ी जीत नहीं मिली है. हाल के मैच में बारिश ने उन्हें अंक बांटने पर मजबूर किया. बल्लेबाजी में सिर्फ कुछ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं. गेंदबाजी में भी स्पिनर्स रन लुटा रहे है और डेथ ओवर में फास्ट बॉलर्स संघर्ष कर रहे हैं.

LSG आत्मविश्वास से भरी

LSG  ने सीजन की शुरुआत हार से की थी, लेकिन अगले मैच में शानदार जीत के साथ वापसी की है. कप्तान रिषभ पंत अच्छी फॉर्म में हैं और उनकी अगुवाई में टीम मजबूत दिख रही है. टॉप ऑर्डर आक्रामक है, जबकि गेंदबाजी आक्रमण अनुभवी और अनुशासित है.

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल रहती है. मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी आसान होती जाती है. यहां 200 से ऊपर का स्कोर बनाना आम है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है. बारिश की संभावना भी है, जिससे मैच छोटा हो सकता है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा हो सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रामांदेव सिंह, अनुकूल रॉय, ब्लेसिंग मुजराबानी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

इम्पैक्ट प्लेयर: नवदीप सैनी या मनीष पांडे

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, रिषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव.

इम्पैक्ट प्लेयर: एनरिक नॉर्टजे या आयुष बदोनी

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो