बहू-ससुर की चैट पढ़ता था पति, बेटे पर उठा शक तो पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से डबल मर्डर कैसे की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. वहीं पुलिस जांच के दौरान ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जिन्होंने पारिवारिक रिश्तों और भरोसे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से डबल मर्डर कैसे की चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को में सभी को हिला कर रह दिया है. बता दें, यह मामला शहर के खुर्जा क्षेत्र स्थित कलंदरगढ़ी गांव से सामने आया है. वहीं पुलिस जांच के दौरान ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जिन्होंने पारिवारिक रिश्तों और भरोसे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि युवक मोमिन ने अपनी पत्नी सना और पिता रियाजुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी. लेकिन क्या है पूरा मामला चलिए जानते है.
सामने आई चौंकानी वजह
पुलिस के अनुसार, मोमिन और सना की शादी फरवरी 2025 में हुई थी. वहीं शुरुआती कुछ महीने तक परिवार में सब कुछ सामान्य चलता रहा लेकिन समय बीतने के साथ घर के माहौल में तनाव बढ़ने लगा. इस दौरान जांच में यह बात सामने आई कि मोमिन को अपनी पत्नी और पिता के व्यवहार पर शक होने लगा था. परिवार के भीतर इसी मुद्दे को लेकर अक्सर विवाद होने लगे थे.
बताया जा रहा है कि सबसे पहले मोमिन की मां को दोनों के व्यवहार पर संदेह हुआ था. इसके बाद घर में लगातार झगड़े होने लगे. इस दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ समय के लिए सना को मायके भी भेजा गया और मामला अलग होने तक भी पहुंच गया था. हालांकि बाद में दोनों परिवारों के बीच बातचीत के बाद सना दोबारा ससुराल लौट आई थी.
पति चोरी-छिपे पढ़ता था चैट
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मोमिन अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उसका व्हाट्सएप लैपटॉप से लिंक करके चैट पढ़ता था. पुलिस अब मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड की फॉरेंसिक जांच कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके. इसी बीच हाल ही में सना ने एक बेटे को जन्म दिया था. लेकिन बच्चे के जन्म से परिवार में विवाद सुलझने के बाद और बढ़ गया.
मामले की जांच जारी
पुलिस के मुताबिक, बच्चे की पहचान को लेकर घर में लगातार बहस हो रही थी. वहीं रविवार को यह तनाव हिंसक रूप ले बैठा और मोमिन ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पिता और पत्नी को गोली मार दी. घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हथियार समेत हिरासत में ले लिया है. फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है.


