हार्दिक पांड्या को टीम में लेने के लिए फ्रेंचाइजियों में मची होड़, एक ने तो कप्तानी का भी दे दिया ऑफर

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. लगातार उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े किए जाने के बाद दो टीमों ने उन्हे एक शानदार ऑफर दिया है.

calender

नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों के संभावित ट्रांसफर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए गंभीर प्रयास शुरू कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच इस संबंध में कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है.

कप्तानी का ऑफर बना बड़ा आकर्षण

रिपोर्ट के अनुसार, केकेआर हार्दिक पांड्या को केवल खिलाड़ी के रूप में नहीं बल्कि टीम के कप्तान के रूप में देख रही है. माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी भविष्य के लिए एक मजबूत नेतृत्व विकल्प तलाश रही है और हार्दिक को इस भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त मानती है.

पिछले सीजन में टीम के प्रदर्शन के बाद कप्तानी को लेकर भी सवाल उठे थे. ऐसे में केकेआर एक अनुभवी भारतीय खिलाड़ी के हाथों में टीम की कमान सौंपने पर विचार कर रही है.

मुंबई इंडियंस में भविष्य पर सवाल

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा. टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही, जिसके बाद हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई.

सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियों और विभिन्न रिपोर्टों ने भी इन चर्चाओं को और हवा दी. हालांकि अभी तक न तो हार्दिक और न ही मुंबई इंडियंस की ओर से किसी संभावित ट्रांसफर को लेकर आधिकारिक बयान सामने आया है.

राजस्थान रॉयल्स भी थी रेस में

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि राजस्थान रॉयल्स ने भी हार्दिक को अपनी टीम में लाने की संभावना तलाशने की कोशिश की थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में राजस्थान इस दौड़ में पीछे नजर आ रही है.

क्या कहता है नियम?

आईपीएल के नियमों के अनुसार किसी भी खिलाड़ी के ट्रांसफर के लिए संबंधित फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी की सहमति जरूरी होती है. फिलहाल यह मामला चर्चा और बातचीत के स्तर पर है, लेकिन अगर कोई समझौता होता है तो यह आईपीएल इतिहास के सबसे चर्चित ट्रेड्स में से एक साबित हो सकता है. First Updated : Wednesday, 24 June 2026

Topics :