LSG vs DC: लखनऊ-दिल्ली की होगी जोरदार भिड़ंत! प्लेइंग 11 से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक यहां देखें सभी डिटेल्स

लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल 2026 का पांचवा मैच बुधवार को इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें कई बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतरने वाली है. यह मैच आप घर बैठे लाइव देख सकते हैं, जिसकी सारी डिटेल्स यहां दी गई है.

Sonee Srivastav

LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का पांचवा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच बुधवार 1 अप्रैल को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि पिछले सीजन में दोनों ही टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी. 

हालांकि, इस बार यह दोनों टीमें बदलाव और मेहनत के साथ वापस दस्तक देने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग संभावित प्लेइंग 11 कैसी होगी. साथ ही ये भी जानेगें कि आप घर बैठे कैसे इस मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं.

DC के खिलाफ LSG की नई रणनीति 

इस बार लखनऊ पिछले सीजन की तुलना में टीम में बहुत कम बदलाव किए हैं. इस बार भी कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में सौपी गई है. मजबूत बल्लेबाजी में  मिचेल मार्श, एडन मार्करम और निकोलस पूरन जैसे विस्फोटक खिलाड़ी शामिल हैं.

गेंदबाजी की बात करें तो एनरिक नॉर्टजे को मिनी नीलामी में 2 करोड़ रुपये में खरीदा. हालांकि फ्रेंचाइजी ने टीम को और मजबूत करने के लिए सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद से मोहम्मद शमी को ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया है. आपको बता दें, वानिंदु हसरंगा और जोश इंग्लिस इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं दिखाई देंगे.

DC ने पुराने खिलाड़ियों पर जताया भरोसा 

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन के खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताते हुए इस साल भी मैदान में उतारने की योजना बनाई है. इस सीजन में कप्तानी अक्षर पटेल के हाथों में सौपीं गई है. उन्होंने सबसे ज्यादा खर्च 2020 के फाइनलिस्ट ने जम्मू-कश्मीर के स्टार खिलाड़ी औकिब नबी डार पर किया है. 

इसके अलावा टीम में पथुम निसंका, डेविड मिलर और लुंगी एनगिडी जैसे विदेशी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. केएल राहुल भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिखाई देंगे. पिछले सीजन उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया था. DC के लिए बुरी खबर है कि मिचेल स्टार्क चोट के कारण शुरूआती मैच नहीं खेल पाएंगे और बेन डकेट ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है तो वे भी टीम के साथ नहीं दिखाई देंगे.

DC vs LSG का मैच का लाइव स्ट्रीमिंग 

अगर आप भी घर बैठे इस मुकाबले का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल (JioStar) पर देख सकते हैं. इसका आलावा आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं. DC और LSG के बीच टॉस 7 बजे होगा और मैच 7:30 बजे शुरू होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी.
 
इंपैक्ट प्लेयर: शहबाज अहमद

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसंका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी.

इम्पैक्ट प्लेयर: टी. नटराजन

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो