IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने IPL 2026 सीजन से पहले अपना नया लोगो जारी कर दिया है. मंगलवार 24 फरवरी को टीम ने आधिकारिक तौर पर यह नया प्रतीक दिखाया, जो लखनऊ और उत्तर प्रदेश की संस्कृति से जुड़ा हुआ है.
टीम ने बताया कि नया लोगो तीन महत्वपूर्ण चीजों को जोड़ता है - गरुड़, ताज और हाथी. ये तीनों प्रतीक लखनऊ और यूपी की भावनाओं को दर्शाते हैं.
LSG के मालिक और RPSG ग्रुप के वाइस चेयरमैन शाश्वत गोयनका ने कहा, "यह नया लोगो हमारे लिए बहुत भावुक है. लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोगों ने पहले दिन से ही सुपर जायंट्स को दिल से अपनाया.
यह लोगो उस प्यार और विश्वास की निशानी है. गरुड़ हमारी ऊंचाइयों तक पहुंचने की इच्छा दिखाता है, ताज आपके द्वारा दिया गया गर्व है, और हाथी इस क्षेत्र की ताकत और वफादारी को दर्शाता है."
LSG ने IPL में 2022 में डेब्यू किया था. अभी तक कोई खिताब नहीं जीता है. 2022 और 2023 में प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन पिछले दो सीजन में लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई. नया लोगो टीम के लिए नई शुरुआत का संकेत है. फैंस इस बदलाव से काफी उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि IPL 2026 में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी. First Updated : Tuesday, 24 February 2026