MS Dhoni: बुरी तरह चोटिल है घुटना, फिर भी चेन्नई सुपर किंग्स का नहीं छोड़ा साथ, महेंद्र सिंह धोनी ने पेश की सर्वश्रेष्ठ कप्तान की मिसाल
IPL 2023 का 61वां मुकाबला और चेपॉक का मैदान चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को हमेशा-हमेशा के लिए याद रहने वाला है। रविवार 14 मई 2023 को कोलकाता नाईट राइडर्स ने चेन्नई को 6 विकेट मात दी, लेकिन इसके बाद भी फैंस धोनी-धोनी के नारे लगाते हुए दिखाई पड़े।

IPL 2023 का 61वां मुकाबला और चेपॉक का मैदान चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को हमेशा-हमेशा के लिए याद रहने वाला है। रविवार 14 मई 2023 को कोलकाता नाईट राइडर्स ने चेन्नई को 6 विकेट मात दी, लेकिन इसके बाद भी फैंस धोनी-धोनी के नारे लगाते हुए दिखाई पड़े।
मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने भी फैंस को खास अंदाज में शुक्रिया अदा किया। धोनी ने पूरे मैदान का चक्कर लगाया और स्टैंड्स में बैठे फैंस को तोहफे में यलो जर्सी दी।
लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह साफ देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी का घुटना बुरी तरह से चोटिल है, लेकिन इसके बाद भी माही चेन्नई सुपर किंग्स का साथ नहीं छोड़ रहे है, इसको लेकर माही के फैंस उन्हें सलाम भी कर रहे है।
Video of the day - MS Dhoni and CSK taking lap of honour to Chepauk fans & MS Dhoni signing on Sunil Gavaskar's shirt.
What a beautiful video - This is goosebumps! pic.twitter.com/1DrBkDpWte— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) May 14, 2023
चोटिल होने के बाद भी कप्तान का फर्ज निभा रहे है माही -
दरअसल IPL 2023 के 61वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स के हाथों भले ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम को 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी हो, लेकिन इस मुकाबले के खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस को एक बार फिर अपना दीवाना बना दिया।
माही ने मुकाबले के बाद अपने घरेलू मैदान का चक्कर लगाते हुए मुकाबला देखने आए सभी दर्शकों के साथ एक बेहद खास पल साझा किया। आपको बता दें कि ये इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का घरेलू मैदान में आखिरी मुकाबला था, जिसकी वजह से माही ने फैंस को एक खास तोहफा दिया, लेकिन इस दौरान माही के चोटिल होने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
MS Dhoni thanking the whole Chepauk crowd by putting the knee cap.
— Sandy (@CricCrazySandy) May 15, 2023
Captain, Leader, Legend, Mahi.@msdhoni #MSDhoni #CSK #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/XqL8HZ7UKT
दरअसल कोलकाता नाईट राइडर्स मुकाबले के बाद जब माही मैदान का चक्कर लगा रहे थे, तब माही के बाएं पैर के घुटने पर आइस पैक बंधा हुआ था। जिसके बाद यह साफ हो गया कि माही का घुटना बुरी तरह चोटिल है और इस पर फैंस ट्वीट कर माही को सलाम कर रहे है, ऐसा इसलिए क्योंकि माही चोटिल होने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का साथ नहीं छोड़ रहे है और माही ने एक सच्चे और बेस्ट लीडर की मिसाल पेश की है।


