MS Dhoni: दोस्त की क्यूट बेटी के साथ खेलते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया वायरल हुई तस्वीर

MS Dhoni: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. वायरल तस्वीर में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्त की क्यूट बेटी के साथ नजर आ रहे हैं.

calender

MS Dhoni Viral Post: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नजर आ रहे हैं. दरअसल इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्त की क्यूट बेटी के साथ नजर आ रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी तस्वीर में मुस्कुराते हुए बेहद कूल नजर आ रहे हैं. वहीं महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को तस्वीर बेहद पसंद आ रही है, साथ वे अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर -

बता दें कई सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. दरअसल पिछले दिनों इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार मैदान पर नजर आए थे. इसके बाद वह मैदान से दूर हैं. धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन वे अब भी इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं.

IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं धोनी -

गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 खिताब अपने नाम किया. दरअसल महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार IPL का खिताब अपने नाम कर चुकी है. महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में एक गिने जाते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने 5 बार IPL का खिताब अपने नाम किया है. रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस 5 बार IPL विजेता बन चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब अपने नाम किया.

First Updated : Sunday, 13 August 2023