PSL 2026: कमेंट्री बॉक्स में पाकिस्तानी क्रिकेटर ने महिला कमेंटेटर को चूमा, यहां देखें वीडियो
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 खत्म होने के कगार पर है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा है. इस वीडियो में कमेंटेटर रमीज राजा कमेंट्री बॉक्स में महिला कमेंटेटर को चूमते हुए दिखाई दिए.

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 एक बार फिर विवादों में घिर गया है. इस बार विवाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और प्रसिद्ध कमेंटेटर रमीज राजा से जुड़ा है. कमेंट्री बॉक्स में रमीज राजा ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला क्रिकेटर और कमेंटेटर लिसा स्टालेकर को गले लगाकर चूम लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कमेंट्री बॉक्स में क्या हुआ?
एक PSL मैच के दौरान रमीज राजा लिसा स्टालेकर के साथ कमेंट्री कर रहे थे. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि रमीज राजा अचानक लिसा के पास जाते हैं, उन्हें गले लगाते हैं और चूम लेते हैं. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजंस ने रमीज राजा की खूब आलोचना की है. कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया है.
WTFFFF pic.twitter.com/293RiGywFW
— Invader🇵🇸- (@sshayaannn) April 29, 2026
पहले भी विवादों में रहे रमीज राजा
यह पहला मौका नहीं है जब रमीज राजा कमेंट्री के दौरान विवाद में फंसे हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने एक मैच में गलती से “कैच ऑफ द आईपीएल” कह दिया था, जिस पर भी उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था. इसके अलावा टॉस से पहले दो मस्कॉट्स की लड़ाई का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था.
कौन हैं लिसा स्टालेकर?
लिसा स्टालेकर ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला क्रिकेटर हैं. 46 वर्षीय लिसा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 8 टेस्ट, 125 वनडे और 54 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उन्होंने वनडे में 2728 रन और टी20 में 769 रन बनाए. गेंदबाजी में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने वनडे में 146 और टी20 में 60 विकेट झटके हैं. अब वह कमेंट्री के क्षेत्र में सक्रिय हैं.
3 मई को होगा PSL 2026 का फाइनल मैच
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. फाइनल मुकाबला 3 मई 2026 को खेला जाएगा. कराची किंग्स क्वालीफायर जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है. वहीं एलिमिनेटर-2 मुकाबला 1 मई को इस्लामाबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समैन के बीच होगा. इस मैच की विजेता टीम फाइनल में कराची किंग्स से भिड़ेगी.
रमीज राजा की इस घटना ने एक बार फिर PSL 2026 को सुर्खियों में ला दिया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है.


