RCB vs CSK: कोहली-धोनी की जंग में कौन मारेगा बाजी? पिच रिपोर्ट से लेकर हेड टू हेड तक यहां देखें A टू Z डिटेल्स
आज की शाम धमाकेदार होने वाली है. आज RCB और CSK के बीच आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच भिड़ंत ऐतिहासिक रहा है, ऐसे में जान लीजिए आज कौन किसपर भारी पड़ सकता है.

RCB vs CSK: आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है. आज 5 अप्रैल को डबल हेडर का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाला है. दोनों टीमें शाम 7:30 बजे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होगी. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी, जबकि सीएसके अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी.
दोनों टीमों का प्रदर्शन
आरसीबी ने सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अच्छी शुरुआत की है. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम घरेलू मैदान पर मजबूत दिख रही है. दूसरी ओर, ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली सीएसके को शुरुआती दो मैचों में हार मिली है. चेन्नई के गेंदबाजी आक्रमण और कुछ खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है. इस मुकाबले में पिच की भूमिका अहम होने वाली है.
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच कैसी रहेगी?
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. यहां छोटी बाउंड्री और सपाट सतह बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने का भरपूर मौका देती है. गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाज आसानी से रन बनाते हैं.
इस मैदान पर औसत स्कोर 170 के आसपास रहता है, लेकिन 200 प्लस स्कोर अक्सर देखने को मिलते हैं. शाम के समय ओस गिरने की संभावना रहती है, जिससे दूसरी पारी में गेंद पकड़ना मुश्किल हो जाता है और गेंदबाजों की परेशानी बढ़ जाती है. ऐसे में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
टॉस का फैसला और रणनीति
टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है. यहां लक्ष्य का पीछा करना अपेक्षाकृत आसान होता है. स्टेडियम में अब तक 101 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 54 मैचों में दूसरी पारी खेलते हुए टीम ने जीत हासिल की है. आरसीबी ने इसी सीजन में 202 रनों का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल किया था, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है.
स्टेडियम के महत्वपूर्ण आंकड़े
- कुल मैच: 101
- पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 43 (42.57%)
- लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते गए मैच: 54 (53.47%)
- पहली पारी का औसत स्कोर: लगभग 166-175
- सबसे बड़ा स्कोर: 287/3
- सबसे छोटा स्कोर: 82
- प्रति ओवर औसत रन: 8.84
RCB vs CSK हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आरसीबी और सीएसके के बीच आईपीएल में अब तक 36 मुकाबले हुए हैं. चेन्नई ने 22 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी को 13 में सफलता मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा. हालांकि, हाल के तीन मैचों में आरसीबी ने सीएसके को हराया है. विराट कोहली सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. कुल मिलाकर आज की पिच बल्लेबाजों को ज्यादा मदद करने वाली रहेगी. गेंदबाजो को स्मार्ट गेंदबाजी और वैरिएशन से काम चलाना होगा.


