IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करेंगे ऋषभ पंत, लखनऊ से नाता टूटा

हालांकि इस डील में पंत को वेतन में बड़ी कटौती करनी पड़ सकती है। लखनऊ में उन्हें 27 करोड़ रुपये मिल रहे थे, लेकिन दिल्ली आने पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

calender

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 तक लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान रहे ऋषभ पंत अब एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आ सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड डील की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पंत की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।  

हालांकि इस डील में पंत को वेतन में बड़ी कटौती करनी पड़ सकती है। लखनऊ में उन्हें 27 करोड़ रुपये मिल रहे थे, लेकिन दिल्ली आने पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। कप्तानी मिलने की संभावना भी कम बताई जा रही है।  

खराब प्रदर्शन के बाद छोड़ी थी कप्तानी   

पंत ने आईपीएल 2026 में लखनऊ की कप्तानी छोड़ दी थी। टीम 10वें स्थान पर रही और पंत का बल्ला भी नहीं चला। लगातार दो सीजन में फ्लॉप रहने के बाद उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया, जिसे फ्रेंचाइजी ने स्वीकार कर लिया था।  

तब कहा जा रहा था कि वह खिलाड़ी के तौर पर लखनऊ के साथ बने रह सकते हैं, लेकिन अब तस्वीर साफ हो गई है। पंत ने अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में लौटने का मन बना लिया है और ट्रेड की बातचीत शुरू हो चुकी है।  

27 करोड़ में खरीदे गए थे, नहीं चल पाया जादू   

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2025 के मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था और कप्तानी भी सौंप दी थी। टीम के मालिक संजीव गोयनका ने कहा था कि पंत अगले 10-15 साल तक टीम को लीड करेंगे।  

लेकिन आईपीएल 2025 में पंत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। बल्ले से रन नहीं निकले और टीम का प्रदर्शन भी गिरता गया। फैंस को उम्मीद थी कि अगले सीजन में वह वापसी करेंगे, लेकिन आईपीएल 2026 में भी वही कहानी दोहराई गई। टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही और पंत ने कप्तानी छोड़ दी।  

दिल्ली में युवी और गांगुली के साथ नई पारी   

पंत ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स से की थी। अब 2027 में वह फिर से उसी टीम में लौट रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बैटिंग कोच और सौरव गांगुली को क्रिकेट निदेशक बनाया है।  

ऐसे में पंत के लिए ये वापसी नई शुरुआत जैसी होगी। देखना होगा कि पुरानी फ्रेंचाइजी में लौटकर वह अपने फॉर्म में वापसी कर पाते हैं या नहीं। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में उन्हें कप्तानी मिलने की संभावना कम है।   First Updated : Friday, 19 June 2026