T20 World Cup 2026: 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली में टी20 मैच खेला गया, जहां भारत ने 93 रनों से बड़ी जीत दर्ज की.इस मैच में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी और फील्डिंग कमाल की रही, लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा उनके और पत्नी संजना गणेशन के एक खास पल की हो रही है. यह मोमेंट इतना क्यूट और लकी है कि फैंस इसे बार-बार शेयर कर रहे हैं.
बीसीसीआई के नियमों में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट या सीरीज के दौरान खिलाड़ियों के परिवार को साथ ले जाना मुश्किल होता है. खिलाड़ी अक्सर परिवार से दूर रहते हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह के लिए मामला अलग है. उनकी पत्नी संजना गणेशन एक मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं.
वे ICC और अन्य चैनलों के लिए क्रिकेट मैचों में दुनिया भर में रिपोर्टिंग करती हैं. भारत के ज्यादातर बड़े मैचों में संजना मैदान पर ही होती हैं. इसी वजह से बुमराह जब चाहें अपनी पत्नी से मिल सकते हैं, बात कर सकते हैं और यहां तक कि गले भी लगा सकते हैं.
नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान बुमराह और संजना को मैदान पर साथ में बात करते देखा गया. दोनों ने कुछ देर चैट की और एक-दूसरे से मजाकिया अंदाज में बातें की. इस वीडियो को फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया.
लोग कमेंट कर रहे हैं, "बुमराह कितने लकी हैं!", "दूसरे खिलाड़ियों को यह सुविधा नहीं मिलती", "कपल गोल्स!". यह पल फैंस के लिए बहुत प्यारा लगा और वायरल हो गया.
मैच में बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 1 विकेट लिया. उनकी फील्डिंग भी कमाल की थी. अक्षर पटेल के ओवर में नामीबिया के बल्लेबाज मालन क्रूगर ने बड़ा शॉट मारा, लेकिन बुमराह ने दौड़कर शानदार कैच पकड़ा.
यह कैच भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. अक्षर पटेल ने मजाक में कहा कि अब बुमराह इस कैच की बात बार-बार सुनाएंगे. भारत की जीत में बुमराह का योगदान अहम रहा. First Updated : Friday, 13 February 2026