U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे को बड़ी जिम्मेदारी

अंडर-19 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. यह टूर्नामेंट 12 दिसंबर से दुबई स्थित आईसीसी क्रिकेट अकादमी में शुरू होगा.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

अंडर-19 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 12 दिसंबर से दुबई स्थित आईसीसी क्रिकेट अकादमी में शुरू होगा, जहां एशिया की उभरती प्रतिभाएं 50 ओवर के फॉर्मेट में जोर आज़माइश करती दिखेंगी. 

आयुष म्हात्रे को कप्तानी की जिम्मेदारी 

इस प्रतियोगिता के लिए बीसीसीआई ने नए चेहरों और निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का संयोजन तैयार किया है. सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम इंडिया में जगह मिली है. वहीं, चेन्नई फ्रैंचाइज़ी के लिए आईपीएल खेल चुके आयुष म्हात्रे को कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. घरेलू क्रिकेट में लगातार असरदार प्रदर्शन करने के बाद उनके नाम पर भरोसा जताया गया है. टीम में विहान मल्होत्रा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है, जिन्हें इस स्तर पर बेहद होनहार खिलाड़ी माना जाता है.

टूर्नामेंट का प्रारूप और ग्रुप

एशिया कप में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है. भारत को ग्रुप ए में शामिल किया गया है, जहां चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पहले से मौजूद है. समूह की अन्य दो टीमें क्वालीफायर राउंड के बाद तय होंगी. दूसरी ओर, ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल हैं और इनके साथ एक और टीम क्वालीफाई करेगी.

टीम इंडिया के मैच

भारत अपना पहला मुकाबला 12 दिसंबर को खेलेगा, हालांकि विरोधी टीम का नाम अभी तय नहीं हुआ है. 14 दिसंबर को क्रिकेट प्रेमियों को सबसे रोमांचक भिड़ंत देखने मिलेगी, जब भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगा. इसके बाद भारतीय टीम 16 दिसंबर को अपना तीसरा ग्रुप मैच खेलेगी. सेमीफ़ाइनल मुकाबले 19 दिसंबर को निर्धारित हैं और विजेता टीमें 21 दिसंबर को फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगी.

घोषित भारतीय स्क्वाड

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन और आरोन जॉर्ज.

स्टैंडबाय खिलाड़ी

राहुल कुमार, हेमचूडेशन जे, बीके किशोर और आदित्य रावत. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag