नई दिल्ली: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज क्रिकेट प्रेमियों को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा. टूर्नामेंट के सातवें मैच में भारत और बांग्लादेश की अंडर-19 टीमें आमने-सामने होंगी, जहां दोनों देशों के उभरते सितारे अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाने उतरेंगे.
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएसए को 6 विकेट से शिकस्त दी थी. अब टीम इंडिया की नजरें लगातार दूसरी जीत पर टिकी होंगी. वहीं बांग्लादेश की अंडर-19 टीम आज से अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत कर रही है और वह जीत के साथ सफर शुरू करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे, ऐसे में आज उनसे बड़ी और अहम पारी की उम्मीद की जा रही है. इसके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे, विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन भी टीम इंडिया के लिए निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं.
भारत बनाम बांग्लादेश अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला शनिवार, 17 जनवरी को खेला जाएगा.
यह रोमांचक मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावेयो में आयोजित किया जाएगा.
मैच शुरू होने का समय: दोपहर 1 बजे, टॉस: दोपहर 12:30 बजे
भारत बनाम बांग्लादेश अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा.
इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा लाइव स्कोर और ताजा अपडेट्स के लिए क्रिकेट से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नजर रखी जा सकती है.
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल, किशन कुमार सिंह, आरोन जॉर्ज, उधव मोहन, मोहम्मद एनान
जवाद अबरार, एमडी रिफत बेग, मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजन होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), इकबाल हुसैन इमोन, शेख पावेज जिबोन, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, अल फहद, साद इस्लाम रजिन, शादीन इस्लाम, मोहम्मद अब्दुल्ला, शाहरिया अल-अमीन, शहरयार अहमद. First Updated : Saturday, 17 January 2026