नई दिल्ली: आयरलैंड दौरे पर निराशा के बाद उम्मीद थी कि वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में डेब्यू का मौका मिलेगा। लेकिन 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट टी20 में भी वही कहानी दोहराई गई।
पूरी दुनिया के क्रिकेट फैन्स और दिग्गजों की नजरें वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू पर थीं। मगर टॉस के वक्त कप्तान श्रेयस अय्यर ने जब प्लेइंग 11 बताई, तो वैभव एक बार फिर टीम से बाहर थे।
वैभव को इंग्लैंड दौरे पर प्लेइंग 11 में जगह के लिए इंतजार करना पड़ेगा, इस बात की भविष्यवाणी चेतेश्वर पुजारा और क्रिस श्रीकांत पहले ही कर चुके थे। हुआ भी वही। अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि मौजूदा सीरीज में वैभव को कब मौका मिलता है। चेस्टर-ले-स्ट्रीट टी20 में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड
भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
वैभव अभी तक भारत के लिए टी20 डेब्यू नहीं कर पाए हैं। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में उन्हें टीम में चुना गया था, लेकिन दोनों मुकाबलों में प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया। भारत वो सीरीज 0-2 से हारा था।
आयरलैंड दौरे पर भारत का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा था। संजू सैमसन दोनों मैचों में 5 और 0 रन बना सके, ईशान किशन दूसरे मैच में सिर्फ 12 रन पर आउट हो गए। इसके बावजूद वैभव को मौका नहीं मिला।
वैभव जबरदस्त फॉर्म में हैं। IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 16 पारियों में 776 रन ठोके। स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा और ऑरेंज कैप जीती। 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे। श्रीलंका में भारत ए त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली थी।
बैटिंग कोच सितांशु कोटक पहले ही कह चुके हैं कि वैभव के डेब्यू पर आखिरी फैसला हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर का होगा। फैन्स का मानना है कि ये दोनों ही वैभव का डेब्यू टाल रहे हैं। अब देखना है कि 'बेबी बॉस' को इंग्लैंड सीरीज में कब एंट्री मिलती है। First Updated : Wednesday, 01 July 2026