IPL 2026: RCB को फाइनल में पहुंचाने के बाद विराट ने दौड़ कर किसे लगाया गले अनुष्का का रिएक्शन आया सामने, देखें वीडियो

RCB के IPL 2026 फाइनल में पहुंचने के बाद विराट कोहली ने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे स्टैंड्स में दौड़कर गले लगा रहे हैं.

calender

धरमशाला: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है. मंगलवार को धरमशाला में खेले गए क्वालीफायर-1 मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से बुरी तरह हराया. मैच जीतते ही विराट कोहली की एक खास हरकत ने सबका दिल जीत लिया.

अनुष्का को दौड़कर लगाया गले

RCB के फाइनल में पहुंचते ही विराट कोहली बिना देर किए स्टैंड्स की तरफ दौड़े और पत्नी अनुष्का शर्मा को जोरदार गले लगा लिया. यह पल बेहद भावुक था. इस वीडियो और तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फैंस ने इसे ‘प्योर लव’ बताया. 

विराट और अनुष्का की इस जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मैदान के अंदर और बाहर उनका साथ कितना मजबूत है. अनुष्का शर्मा कई सालों से RCB के मैचों में नियमित रूप से नजर आती रही हैं. इस हाई-प्रेशर मैच में भी वे पूरा मैच स्टैंड्स से चीयर करती नजर आईं.

विराट का आक्रामक बल्लेबाजी प्रदर्शन

विराट कोहली इस मैच में शानदार फॉर्म में दिखे. उन्होंने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। विराट ने मात्र 25 गेंदों में 43 रन जड़े. हालांकि, जेसन होल्डर की एक शॉर्ट गेंद पर उन्हें अंदरूनी किनारा लग गया और विकेट गिर गया. 

आउट होने के बाद विराट काफी निराश नजर आए. वे क्रीज पर कुछ पल खड़े रहे, बल्ले को देखा और धीरे-धीरे पवेलियन लौट गए. इस दौरान स्टैंड्स में अनुष्का दोनों हाथों से मुंह ढककर हैरान रह गईं.

IPL इतिहास में विराट का नया रिकॉर्ड

अर्धशतक न बना पाने के बावजूद विराट कोहली ने IPL 2026 में 600 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. वे IPL के इतिहास में लगातार चार सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इस उपलब्धि ने विराट की विरासत को और मजबूत कर दिया है. 

RCB की धमाकेदार जीत

RCB ने गुजरात टाइटंस को 162 रनों पर ऑलआउट कर दिया और 92 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ RCB ने 31 मई को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि RCB इस बार ट्रॉफी उठाकर इतिहास रचेगा.

अगर RCB फाइनल जीत गया तो वह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद लगातार दो बार IPL खिताब जीतने वाली सिर्फ तीसरी टीम बन जाएगी.  First Updated : Wednesday, 27 May 2026