IPL 2026 के लीग स्टेज में हुई रनों की बरसात, टेबल टॉपर RCB नहीं इस टीम ने बनाए सबसे अधिक रन

आईपीएल 2026 लीग स्टेज के 70 मैचों में कुल 25,846 रन बने, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा 2,854 रन बनाकर नंबर-1 स्थान हासिल किया, जबकि RCB और PBKS को पीछे छोड़ दिया है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का लीग स्टेज पूरा हो गया है. 70 रोमांचक मैचों के बाद कुल 25,846 रन बने. इनमें से 16,790 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से आए. इस सीजन में चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) का नाम शामिल है.

क्वालीफायर-1 में 26 मई को RCB बनाम GT और एलिमिनेटर में 27 मई को SRH बनाम RR का मुकाबला होगा. दोनों मैच धर्मशाला में खेले जाएंगे. 

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम

लीग स्टेज में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. SRH की टीम 2,854 रनों के साथ नंबर-1 रही. इस सीजन में 10 में से 9 टीमें 2,500 रनों का आंकड़ा पार कर गईं. 

टीमों की रन लिस्ट

सनराइजर्स हैदराबाद – 2,854 रन
पंजाब किंग्स – 2,711 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 2,642 रन
राजस्थान रॉयल्स – 2,619 रन
दिल्ली कैपिटल्स – 2,559 रन
गुजरात टाइटंस – 2,558 रन
मुंबई इंडियंस – 2,553 रन
चेन्नई सुपर किंग्स – 2,553 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स – 2,511 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स – 2,309 रन (सबसे कम)

चौके-छक्कों की बरसात

इस सीजन में बल्लेबाजों ने जमकर चौके और छक्के लगाए. कुल 2,174 चौके और 1,349 छक्के लगे. यह IPL इतिहास में पहला मौका है जब एक सीजन में 1,300 से ज्यादा छक्के लगे हैं. बाउंड्री से कुल 16,790 रन बने. राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 53 छक्कों के साथ सबसे ज्यादा छक्के लगाए, जबकि गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने 62 चौकों के साथ टॉप पर रहे.

अन्य अहम आंकड़े

लीग स्टेज में कुल 15,731 गेंदें फेंकी गई.
759 वाइड और 58 नो-बॉल हुई.
635 खिलाड़ी कैच आउट हुए.
80 खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए.

टॉप परफॉर्मर

सबसे ज्यादा रन: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 638 रन
सबसे ज्यादा विकेट: भुवनेश्वर कुमार (RCB) और कगिसो रबाडा (GT) – 24-24 विकेट

IPL 2026 लीग स्टेज रनों, बाउंड्री और रोमांच से भरा रहा. अब सभी की नजर प्लेऑफ मैचों पर है, जहां चार टीमें खिताब की जंग में उतरेंगी. पहला मैच 26 मई को खेला जाएगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो