WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद इन खिलाड़ियों के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित विराट भी सूची में शामिल

दरअसल कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जो सबसे अधिक ICC फाइनल हारने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। इससे पहले इस सूची में भारतीय खिलाड़ी के रूप में मात्र युवराज सिंह का नाम मौजूद था।

calender

ICC WTC Final 2023 Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला भारतीय टीम को 209 रनों से करारी शिकस्त मिली। इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के बाद तीनों ही खिलाड़ी इस सूची का हिस्सा बन गए है। इस अनचाही सूची में पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह की तीनों खिलाड़ियों ने बराबरी कर ली है।

दरअसल कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जो सबसे अधिक ICC (International Cricket Council) फाइनल हारने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। इससे पहले इस सूची में भारतीय खिलाड़ी के रूप में मात्र युवराज सिंह का नाम मौजूद था। लेकिन अब रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा भी इस सूची का हिस्सा बन गए है, युवराज सिंह के समेत सभी चारों खिलाड़ी 4 हारे ICC फाइनल का हिस्सा रहे हैं।

बता दें कि भारतीय खिलाड़ियों के अलावा इस सूची में श्रीलंका क्रिकेट टीम के तिलकरत्ने दिलशान, कुमार संगाकारा, महेला जयवर्धने और लासिथ मलिंगा भी शामिल हैं। ये श्रीलंकाई खिलाड़ी भी सबसे अधिक ICC फाइनल हारने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।

सबसे अधिक ICC फाइनल हारने वाली टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी -

युवराज सिंह - 4 बार।

रोहित शर्मा - 4 बार।

विराट कोहली - 4 बार।

रविंद्र जडेजा - 4 बार।

तिलकरत्ने दिलशान - 4 बार।

कुमार संगाकारा - 4 बार।

महेला जयवर्धने- 4 बार।

लसिथ मलिंगा- 4 बार।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने जीता था आखिरी ICC खिताब -

गौरतलब हो कि भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में ICC ट्रॉफी जीती थी। माही के बाद विराट कोहली तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम के कप्तान बने थे और अब भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने कोई ICC ट्रॉफी नहीं जीती और अभी तक रोहित शर्मा के नेतृत्व में भी ICC ट्रॉफी का सूखा लगातार जारी है। अब देखना यह दिलचस्प रहेगा कि भारतीय टीम कब ICC ट्रॉफी अपने नाम करती है।

First Updated : Monday, 12 June 2023